SBI SCO Sarkari Naukri Bharti 2022: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से नियमित और बॉन्ड के आधार पर कई विषयों में 8 स्पेशलिस्ट कैडर अफसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन में जानकारी पहले ही साझा कर दी गई थी लेकिन अब इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट यानी अंतिम तिथि नजदीक आ रही है और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
आवेदन का तरीका: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स:
सलाहकार (धोखाधड़ी जोखिम): 04 पद
वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री): 02 पद
मैनेजर (परफॉर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू): 02 पद
पात्रता मानदंड: वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री): उम्मीदवार के पास सांख्यिकी / गणितीय सांख्यिकी / गणितीय अर्थशास्त्र / अर्थशास्त्र / अर्थमिति / सांख्यिकी और सूचना विज्ञान / अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या वित्त में विशेषज्ञता के साथ एमबीए / पीजीडीएम / वित्त में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 60% अंकों के साथ और 3 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
सलाहकार (धोखाधड़ी जोखिम): उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए और एक सेवानिवृत्त यानी रिटायर आईपीएस या राज्य पुलिस / सीबीआई / खुफिया ब्यूरो / सीईआईबी अधिकारी होने चाहिए। इसके अलावा 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
प्रबंधक (प्रदर्शन योजना और समीक्षा): उम्मीदवार के पास मैनेजमेंट / एमबीए में बी.कॉम./ बी.ई. / बी.टेक और पीजी और 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए: 750/- रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए: कोई शुल्क नहीं
SBI भर्ती से जुड़ी जरूरी डेट्स:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 08 अप्रैल, 2022
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल, 2022
एसबीआई भर्ती की चयन प्रक्रिया: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जो वैकेंसी निकाली गई हैं उनकी चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार यानी इंटरव्यू पर आधारित होगा।

