UPSC CAPF 2022 Bharti: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 मई, 2022 रखी गई है। आधिकारिक अपडेट अधिसूचना के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 66 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 29 खाली पड़ी वैकेंसी के लिए भर्तियां की जानी हैं।
इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में भी 62 वैकेंसी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 14 रिक्तियां, और सेवा चयन बोर्ड (SSB) के तहत 82 वैकेंसी की भर्ती नोटिस में घोषणा की गई थी। इन भर्ती के लिए परीक्षा 7 अगस्त, 2022 को 45 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

पात्रता मानदंड विनिर्देशों में कहा गया है कि उम्मीदवार के पास सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय यानी यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा के तहत फिट होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
केंद्रीय सुरक्षा बल भर्ती के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक - Register for UPSC CAPF 2022

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 10 मई, 2022 रखी गई है। उम्मीदवार ऊपर बताए गए डायरेक्ट लिंक पर जितनी जल्दी हो सके इसके विवरण के बारे में जान लें।

