Horoscope Today: आज चंद्रमा धनु, राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु और मंगल कर्क, केतु सिंह तथा सूर्य व बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। शिव उपासना करें। व्याधि से ग्रस्त जन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप बहुत फलदायी होगा। किसी तीर्थ स्थल या पवित्र नदी के तट पर अपने इष्ट भगवान के नाम का निरंतर जप करने से जप संख्या की अनंत वृद्धि का पुण्य फल प्राप्त करें। गंगा स्नान व अन्नदान करें। शनिवार का व्रत रखना और शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना अनंत पुण्य प्रदान करता है। महादेव की भक्ति प्राप्त करने के लिए कई पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक करें। शिवपुराण का नियमित पाठ करें। दुर्गासप्तशती के सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ और माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें। शनिवार को पीपल को जल दें और उनकी 7 परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ सुमंगल देता है। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
1. मेष
चंद्रमा धनु अर्थात नवम भाव में गोचर करेंगे। शनि बारहवें तथा गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब में भी थोड़ा परेशानी वाला है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व हरा।
शुभ अंक: 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. वृषभ
चंद्रमा अष्टम व गुरु-मंगल तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन व बुध पंचम भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रमोशन की संभावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। कुंभ के राहु स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सात अन्न व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला व सफेद।
शुभ अंक: 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 65%
3. मिथुन
चंद्रमा इसी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। गुरु-मंगल इसी राशि से द्वितीय भाव में व शनि दशम भाव में व्यवसाय के लिए मंगलमय फल देंगे। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। पेपर वर्क में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला।
शुभ अंक: 01 व 02।
भाग्य प्रतिशत: 60%
4. कर्क
चंद्रमा राशि स्वामी होकर षष्ठम भाव में रहेंगे। जॉब में परिवर्तन के योग हैं। प्रयास करें। शनि नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है, लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। गुरु व मंगल इसी राशि में हैं। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का उपाय: सात अन्न का दान श्रेयस्कर है।
शुभ रंग: हरा व पीला।
शुभ अंक: 05 व 06।
भाग्य प्रतिशत: 80%
5. सिंह
चंद्रमा इसी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य व मंगल अनुकूल हैं। व्यवसाय में प्रगति है। जॉब में किसी विशेष प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुध व शुक्र आर्थिक विकास देंगे। जॉब को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का सहारा लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। सात अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। असत्य न बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 75%
6. कन्या
सूर्य व बुध इसी राशि में हैं। शनि सप्तम भाव में हैं। चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शुक्र तुला में होकर आर्थिक उन्नति देंगे। गुरु व मंगल एकादश भाव में रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आपकी कार्य-पद्धति में ही सफलता के सूत्र हैं। चंद्रमा व गुरु करियर में सफल करेंगे। जॉब में रुके हुए किसी कार्य से आकस्मिक धन आगमन होने पर मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस से लाभ करवाएंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ अंक: 04 व 08।
शुभ रंग: सफेद व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
7. तुला
तृतीय भाव के चंद्रमा शुभ हैं। गुरु व मंगल एक साथ दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। शिक्षा व करियर को और बेहतर करने के लिए आपको प्रयासरत रहना होगा। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। हेल्थ का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भागदौड़ हानिप्रद हो सकती है। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक सफल रहेंगे।
आज का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ व जल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नारंगी।
शुभ अंक: 04 व 06।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक
चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। नवम भाव के गुरु व मंगल घर-परिवार के लिए शुभ हैं। शनि पंचम तथा सूर्य-बुध एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब को लेकर, विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं, जो मन में थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय: माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से चंद्र ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग: नारंगी व हरा।
शुभ अंक: 01 व 02।
भाग्य प्रतिशत: 50%
9. धनु
राशि स्वामी गुरु व मंगल अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शनि चतुर्थ तथा सूर्य-बुध के साथ दशम भाव में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे। शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। किसी नई बिजनेस डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा और सफलता मिल सकती है। जॉब में परफॉर्मेंस और बेहतर करें। चंद्रमा इसी राशि में शुभ हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल व मधु से अभिषेक करने से भक्ति मिलेगी।
शुभ रंग: लाल व हरा।
शुभ अंक: 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
10. मकर
राशि स्वामी शनि तृतीय, गुरु सप्तम तथा सूर्य-बुध नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस पहले से बेहतर होगा। जॉब में बड़ा लाभ संभावित है। बिजनेस में किसी नए कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा व्यय भाव व तुला का शुक्र शुभ है, लेकिन स्वास्थ्य में लिवर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।
शुभ रंग: हरा व आसमानी।
शुभ अंक: 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 65%
11. कुंभ
आज चंद्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। अष्टम मंगल व द्वितीय शनि जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। शुक्र अपनी राशि तुला में होकर व्यवसाय में लाभ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में अपने नवीन प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दान-पुण्य करते रहें।
आज का उपाय: शिव उपासना करें। शिवलिंग को गंगाजल, इत्र व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग: सफेद व हरा।
शुभ अंक: 05 व 07।
भाग्य प्रतिशत: 65%
12. मीन
चंद्रमा दशम भाव में बहुत बेहतर परिणाम देंगे। गुरु व मंगल पंचम भाव में गोचर करके छात्रों के करियर में खुशियां देंगे। आप बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस ग्रोथ में इस शुभ गोचर का बहुत योगदान रहेगा। संतान की सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। परिवार में किसी भी विवाद के प्रति सावधान रहें। चंद्रमा व गुरु धार्मिक सत्संग का सुख देंगे।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
