RRB Group D Exam City 2022: रेलवे ग्रुप-डी एग्जाम सिटी/ सेंटर लिस्ट, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 01:04 PM IST

RRB Railway Group D 2022 Exam City, Center List Link on www.rbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in, Sarkari Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा सिटी स्लिप आज 9 अगस्त, 2022 को जारी हो गई। उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शहर, स्थान और अन्य जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे...

RRB Group D Exam City 2022: रेलवे ग्रुप-डी एग्जाम सिटी/ सेंटर लिस्ट, यहां करें चेक

RRB Railway Group D 2022 Exam City : रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा सिटी स्लिप आज, 9 अगस्त, 2022 को सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी हो गई । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिसपर एक क्लिक करने से RRB Railway Group D 2022 Exam City डाउनलोड की जा सकती है।

यह है आधिकारिक नोटिस 

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा शहर की पर्चियां आज 12 से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि, "अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि और यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड करने के लिए लिंक को सभी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 09.08.2022 को 10:00 बजे तक लाइव किया जाएगा।''

17 से 25 अगस्त होगी परीक्षा

जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 17 से 25 अगस्त, 2022 तक सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा, संभवतः परीक्षा शुरू होने से लगभग चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

बता दें, आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा शहर की पर्ची और एडमिट कार्ड दोनों अलग अलग होंते हैं। दोनों को अलग.अलग जारी किया जाएगा और जैसे ही अपडेट उपलब्ध होंगे।

कई चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

सीईएन नंबर- आरआरसी-01/2019 (लेवल -1 पोस्ट) का आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का पहला चरण यानी फेज- I 17 अगस्त से 25 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

End of Article