December Exam Calendar 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए दिसंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा से लेकर UPPSC PCS, CTET, UGC NET और UP TGT भर्ती परीक्षा समेत कई बड़ी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए UP PGT भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को प्रस्तावित है। यह भर्ती 2,607 पदों के लिए आयोजित की जानी है।
16 से 20 दिसंबर तक कई स्क्रीनिंग परीक्षाएं
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी आयोजित होंगी। 16 दिसंबर को औषधि निरीक्षक स्क्रीनिंग परीक्षा, 17 दिसंबर को PWD सहायक वास्तुविद स्क्रीनिंग परीक्षा और 18 दिसंबर को चिकित्सा अधिकारी परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 20 दिसंबर को लेखा परीक्षक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
23 और 24 दिसंबर को यूपी टीजीटी
महीने के अंत में 23 और 24 दिसंबर को UP TGT भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। यह परीक्षा 17,735 पदों के लिए आयोजित की जानी है और लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तैयारी के लिए अब निर्णायक समय लगातार होने वाली इन परीक्षाओं को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए अब तैयारी का अंतिम और निर्णायक चरण शुरू हो चुका है।
दिसंबर की शुरुआत 3 और 4 दिसंबर को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा से होगी। इसके बाद 6 दिसंबर को UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जानी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CTET परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को प्रस्तावित है।
UGC NET और UP PGT परीक्षा भी दिसंबर में
उच्च शिक्षा और कॉलेजों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए UGC NET परीक्षा 14 से 19 दिसंबर के बीच संभावित है। हालांकि, अभ्यर्थियों को इसकी अंतिम तारीख के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
