RRB Group D Exam City 2022: जारी हो गई सीबीटी 1 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 12:32 PM IST

RRB Group D Exam City 2022 Out: आरआरबी ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है, रेलवे भर्ती बोर्ड ने आखिरकार 9 अगस्त यानी आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है।, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं...

RRB Group D Exam City 2022: जारी हो गई सीबीटी 1 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, यहां से करें डाउनलोड

RRB Group D Exam City 2022 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अखिल भारतीय स्तर प् ग्रुप डी भर्ती परीक्षाए चरण 1 के लिए परीक्षा शहर की पर्ची आज, 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दी है। आरआरडी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवार इस पर्ची को डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉग करें, हालांकि यहां तरीका बताया गया है।

भरे जाएंगे 1,03,769 पद

इस साल ग्रुप डी पद के लिए परीक्षा 17 से 25 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इस सरकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से ग्रुप डी के पद भरे जाएंगे। बता दें, निर्धारित पदों के लिए अधिसूचित रिक्तियों की कुल संख्या 1,03,769 हें। परीक्षा हॉल में जाने से पहले आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का इस्तेमाल होगा। इस प्रोसीजर के माध्यम से धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा, और जिसने आवेदन किया है केवल वहीं परीक्षा दे पाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड भी परीक्षा हॉल में ले जाने की जरूरत होगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  • आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए आपने आवेदन किया है या आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक को देखें जिस पर लिखा हो, “CEN-01/2019-RRC(Pay-Level-1) : Computer-Based-Examination CBT (1st-Phase) 1. Click here for Examination-City-Slip of CBT Phase-I Click Here''
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपकी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2022 स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आरआरबी ग्रुप डी स्लिप 2022 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
End of Article