एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 13 नवंबर 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines In Hindi, National, International And Sports News Headlines: यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं। स्कूल असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से बच्चों में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की समझ बढ़ती है, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होती है।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi, National, International And Sports News Headlines: यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की (School Assembly News Headlines) खबर है। यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं। स्कूल असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से बच्चों में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की समझ बढ़ती है, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होती है। इसके अलावा, समाचार पढ़ने से विद्यार्थियों की हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है तथा नए शब्द सीखने का अवसर मिलता है।

School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस

  • PM मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • भारत और कनाडा ने आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की। PM मोदी ने दिवाली मिलन कार्यक्रम में मीडिया से देश की सफलता की कहानियां दिखाने की अपील की।
  • कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग और जोजिला में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई।
  • असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन किया और उन्हें CM पद का चेहरा बनाया।
  • मणिपुर के सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद चुनाव प्रचार में जिम्मेदारी मिलने पर BJP ने कांग्रेस को घेरा।
  • रसिम्हा राव के पोते ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पूर्व PM का जिक्र नहीं किया।
  • गुरुग्राम की पॉश सोसायटियों में जहरीली हवा से निपटने के लिए स्मॉग गन लगाई गई।

School Assembly International News Headlines

  1. चीन के जासूसी मामले के बीच खबर आई कि Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग को पद से हटा दिया गया है।
  2. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत, मलबे से एक गर्भवती महिला को बचाया गया।
  3. गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
  4. स्कॉट कोलोम ने मिसिसिपी में जीत दर्ज की और 1874 के बाद राज्य के पहले अश्वेत सीनेटर बने।
  5. Nvidia में जेन्सेन हुआंग के भविष्य को लेकर चर्चा तेज है, वहीं एलन मस्क ने उन्हें नौकरी देने को सम्मान की बात बताया।

School Assembly Sports News Headlines

  • भारत की अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली।
  • भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
  • अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में 14 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।
  • पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article