SSC GD Constable PET/PST Admit Card 2026 Released: एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमिशन ने शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC GD Constable PET,PST Date: कब होगी जीडी कांस्टेबल पीईटी पीएसटी परीक्षा
बता दें कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल के लिए पीईटी व पीएसटी का फिजिकल टेस्ट 26 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यहां लद्दाख क्षेत्र के अलावा अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किमी व महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ निकालना होगा। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई का मानक 170 सेमी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 157 सेमी, छाती पुरुष उम्मीदवारों के लिए बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable PET,PST Admit Card 2026 Downloa: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC GD Constable PET/PST Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC GD Constable PET/PST Admit Card 2026: Check Here
SSC GD Constable PET,PST Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
SSC GD Constable PET,PST Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम या अन्य चीजों को लेकर किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी तुरंत ऑफिशियल मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें तुरंत करेक्शन करवाकर आपको मेल किया जाएगा। साथ ही एग्जाम सेंटर पर प्रवेश पत्र अनिवार्य है बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
