बॉलीवुड

FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं, जिन्होंने अपने दम पर नाम कमाया है। उनकी लोकप्रियता देखकर किसी को नहीं लगता होगा कि 19 साल की उम्र में उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।

Image

"प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande का पड़ा कास्टिंग काउच से पाला, यूं दिया मुंहतोड़ जवाब

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी इंडस्ट्री की सफल अदाकारा हैं अंकिता लोखंडे
  • पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान
  • साउथ निर्माता ने की थी काम के बदले साथ सोने की फरमाइश

Ankita Lokhande Casting Couch Story: टाइम्स नाउ नवभारत ने कास्टिंग काउच सीरीज की पिछली स्टोरी में आपको जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर की कास्टिंग काउच स्टोरी के बारे में बताया था, जिससे लोगों को पता चला कि स्टारकिड्स भी इंडस्ट्री में सेफ नहीं हैं। गंदी सोच वाले लोग किसी को भी शिकार बना सकते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना के बारे में बताएंगे जिसने सालों-साल दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया है और एक आइडल बहू का खिताब अपने नाम किया है। हम बात कर रहे हैं अदाकारा अंकिता लोखंडे की, जिनको मात्र 19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच झेलना पड़ा था। अंकिता उन दिनों काम की तलाश में थीं और वो हर दरवाजा खटखटा रही थीं। ऐसे ही एक दरवाजे से वो हैवान निकला, जिसने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन 19 साल की अंकिता की सूझ-बूझ ने उन्हें ना केवल वहां से निकाला बल्कि उस दलदल का हिस्सा बनने से बचा लिया, जिससे निकलना शायद मुमकिन ना होता।

19 साल की Ankita Lokhande जब हुईं कास्टिंग काउच की शिकार

बात उन दिनों की है जब अंकिता लोखंडे काम की तलाश में थीं। काम के लिए वो टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में लगातार ऑडिशन कर रही थीं। उन्होंने कुछ ऑडिशन साउथ इंडस्ट्री के लिए भी किए, जिसमें से एक ऑडिशन में उनका सलेक्शन भी हुआ। जब साउथ से कॉल आया कि आप आ जाओ और फिल्म साइन कर लो तो अंकिता भी खुश हो गईं और उन्होंने अपनी मां को ये खुशखबरी दी। बस फिर क्या अंकिता साउथ की उड़ान लेकर फिल्म साइन करने पहुंच गईं लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि उन्हें एक जाल में फंसाया गया है।

19 साल की Ankita Lokhande का पड़ा कास्टिंग काउच से पाला

19 साल की Ankita Lokhande का पड़ा कास्टिंग काउच से पाला

अंकिता ने अपने इंटरव्यू में बताया, "मैंने साउथ की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। उन लोगों ने एक दिन मुझे कॉल किया कि आप आ जाओ और फिल्म साउन कल लो क्योंकि मैं फाइनल की गई हूं। मैंने ये बात अपनी मां को बताई और वहां जाने की तैयारी करने लगी। हालांकि मुझे ये डाउट हुआ कि इतनी आसानी से साउथ की मूवी मुझे कैसे मिल गई है?"

"जब मैं वहां पर पहुंची तो मुझसे कहा गया कि मुझे प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा, जिसके बाद काम मिलेगा। मैंने वहां समझदारी दिखाई और उन लोगों से मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि प्रोड्यूसर को टैलेंटिड एक्टर की जरूरत है। उसे सोने के लिए एक लड़की चाहिए और वो लड़की मैं तो नहीं हूं। मैं इसके बाद वहां से चली आई।"

Ankita Lokhande और Sushant Singh Rajput ने की थी पवित्र रिश्ता से शुरुआत

Ankita Lokhnade ने सालों तक किया Sushant Singh Rajput को डेट

Ankita Lokhnade ने सालों तक किया Sushant Singh Rajput को डेट

अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार में भाग लेकर की थी, जिसके बाद उन्हें पवित्र रिश्ता नाम का शो मिला। इस शो में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत दिखे, जिनके साथ उनका रिश्ता सालों साल चला। एक दौर था जब सुशांत-अंकिता टीवी की नम्बर 1 जोड़ी कहे जाते थे। टीवी में सफल पारी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख किया और कई सफल फिल्में कीं। इसके दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री तक ही सीमित रहीं और आज भी कई शोज का हिस्सा हैं। उन्होंने बागी 3 और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में सहायक एक्ट्रेस के रूप में काम किया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया लेकिन उन्होंने लीड रोल नहीं निभाए। अंकिता ने बताया कि एक-दो दफा उन्हें कुछ अच्छे ऑफर्स आए लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया। इनमें से शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर जैसी मूवी भी थी, जिसे बाद में दीपिका ने किया।

Vicky Jain के साथ अंकिता लोखंडे ने बसाया घर

Ankita Lokhnade ने रचाई Vicky Jain के साथ शादी

Ankita Lokhnade ने रचाई Vicky Jain के साथ शादी

सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे लम्बे समय तक सिंगल ही रहीं और फिर उनकी मुलाकात विक्की जैन के साथ हुई। विक्की और अंकिता की केमिस्ट्री इतनी कमाल की रही कि दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। शादी के बाद विक्की भी अंकिता के साथ एक्टिंग की दुनिया में उतर आए और टीवी पर कॉमेडी करके दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article