RSSB Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026 Released: आरएसएसबी टीचिंग एसोटिएट्स के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Rajasthan Teaching Associate Exam Date: कब होगी परीक्षा
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 17 नवंबर और 7 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3540 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan Teaching Assciate Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Teaching Associate Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में आज 13 नवंबर को बंद हैं स्कूल
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी तुरंत मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
