टीवी मसाला

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने गुपचुप रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में छिपाया पतिदेव का चेहरा

Actress Preetika Rao Got Married: अमृता राव की बहन और टीवी एक्ट्रेस प्रतिका राव से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है। प्रतिका राव ने गुपचुप शादी रचा ली। एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटोज शेयर की हैं।

Image

amrita rao sister Preetika Rao weeding photos (photo instagram)

Actress Preetika Rao Got Married: अमृता राव (Amrita Rao) की बहन और टीवी सीरियल बेइंताह से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस प्रतिका राव (Preetika Rao) बेशक अब इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन आज भी वह अपने शो की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। प्रतिका अपनी पर्नसल लाइफ को लाइमलाइट में नहीं लातीं और अब उन्होंने निजी जिंदगी में बड़ा फैसला लिया है। प्रतिका राव ने शादी कर ली। ये शादी एक्ट्रेस ने फैंस की नजरों से छिपकर की थी और इस शादी में उनके परिवार वालों और दोस्तों के अलावा श्री श्री रविशंकर शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। Bigg Boss 20: Scout OP की हालत पर परिवार ने दिया सॉलिड रिएक्शन, मेकर्स पर लगाए कई आरोप

    अमृता राव की बहन की हुई शादी

    अमृता राव की बहन और एक्ट्रेस प्रतिका राव ने अपनी शादी की न्यूज इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर दी है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपना दुल्हन लुक तो दिखाया है, लेकिन प्रतिका ने अपने पार्टनर का चेहरा ब्लर कर दिया, जो काफी हैरान करने वाली बात है। प्रतिका ने खुद को और श्री श्री रविशंकर को दिखाया है और पति का चेहरा छिपा दिया है। दूसरी फोटो वैन्यू की है। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस ने हवन कुंड दिखाया है। प्रतिका ने आगे ऐसे ही शादी से जुड़ी रस्मों और चीजों की झलक दिखाई है। इन इन फोटोज के जरिए उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी शादी बेंगलुरु में हुई है और वह शादी करके पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण परिवार में गई है। Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा

    शादी में शामिल हुए श्री श्री रविशंकर

    प्रतिका ने अपनी वेडिंग फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, मेरे प्यारे माता-पिता, बहन अमृता, रिश्तेदारों और दोस्तों के आशीर्वाद से... मैंने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के बेहद खूबसूरत और शांत स्थान पर विवाह किया। गुरुदेव ने मेरी शादी में पधारकर अपना आशीर्वाद दिया, जो मेरे लिए सबसे खास पल रहा। अब मेरी शादी एक पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण परिवार में हुई है, जहां की संस्कृति कर्नाटक में मेरी अपनी 'मंगलौरियन' जड़ों से बहुत मिलती-जुलती है... प्राचीन और अनमोल। मैं यहां कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही साझा कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही निजी और पवित्र अनुभव है, जिसे एक ही बार में पूरी दुनिया के साथ शेयर नहीं किया जा सकता।'

    प्रतिका राव ने बताया क्यों स्पेशल है साल 2026

    इसके आगे प्रतिका राव ने लिखा, 'मैंने 3 साल पहले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के इंटरव्यू के साथ अपने आध्यात्मिक पॉडकास्ट की शुरुआत की थी और हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने मुझे 'यूट्यूब इंडिया' पर वैश्विक दर्शकों के लिए 'ट्रेंडिंग वैदिक ज्योतिष पॉडकास्ट' बनाने के लिए एक 'प्रशंसा पत्र' देकर सम्मानित किया है।दो बड़ी उपलब्धियां... और दोनों ही 2026 में। मेरे सभी सपोर्टर्स और उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सच में मेरी खुशी में शामिल होते हैं। हमेशा आपका प्यार और आशीर्वाद चाहती हूं।'
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article