Chhath Puja Nahay Khay Kaddu Recipe: छठ पूजा का नाम आते ही मन में ठेकुआ, गुड़ की खीर, फल और केले के पत्ते पर सजे पारंपरिक पकवानों की तस्वीर उभरने लगती है। लेकिन इस पर्व के खानपान में एक ऐसी सब्जी भी है, जिसके बिना कई घरों में छठ का प्रसाद अधूरा माना जाता है। यह है कद्दू या लौकी की सात्विक सब्जी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ के दौरान इसे छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में खास तौर पर बनाया जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : नहाय-खाय आया, छठी मैया का बुलावा लाया! छठ महापर्व के पहले दिन अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो बहुत ज्यादा मसालों की जरूरत होती है और न ही किसी खास सामग्री की। हल्का मीठा स्वाद, देसी घी की खुशबू और सेंधा नमक का मेल इसे खास बनाता है। अगर इस बार आप भी छठ पूजा की रसोई में कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं लौकी की सब्जी बनाने का आसान तरीका।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : नहाय खाय के लौकी-चावल से खरना की गुड़ वाली खीर तक, इन पकवानों के बिना अधूरा है छठ महापर्व
लौकी की सब्जी बनाने की सामग्री
इस सब्जी के लिए लगभग 500 ग्राम पीला लौकी लें। इसके अलावा दो बड़े चम्मच देसी घी, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, एक चुटकी हींग, दो हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ा हरा धनिया लें। हल्का खट्टापन पसंद हो तो थोड़ा अमचूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लौकी या घिया की सब्जी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि टुकड़े बहुत छोटे न हों, क्योंकि पकने के बाद लौकी जल्दी गल जाता है।
- अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा और मेथी दाना डालें। जब ये चटकने लगें, तब हींग और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। अब हल्दी डालकर तुरंत लौकी के टुकड़े कड़ाही में मिला दें।
- लौकी को मसालों के साथ अच्छी तरह चलाएं। अब सेंधा नमक डालें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में इसे हल्के हाथ से चलाते रहें। जरूरत महसूस हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। लगभग 12 से 15 मिनट में लौकी नरम होकर पक जाएगा।
- जब लौकी अच्छी तरह गल जाए, तो कुछ टुकड़ों को चम्मच से हल्का दबा दें। इससे सब्जी में हल्की गाढ़ी बनावट आ जाएगी, जबकि बाकी टुकड़े साबुत रहेंगे। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
