RBSE 12th Result 2022 Date: जानें कब जारी होंगे राजस्थान 12वीं Science, Arts और Commerce स्ट्रीम के परिणाम और कैसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:29 AM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 Date: आरबीएसई मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

RBSE 12th Result 2022 Date: जानें कब जारी होंगे राजस्थान 12वीं Science, Arts और Commerce स्ट्रीम के परिणाम और कैसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 Date: आरबीएसई जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। बीते दिन मीडिया से बातचीत के दौरान आरबीएसई के एक अधिकारी ने बताया था कि (Rajasthan Board 12th Result Update) बोर्ड मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस माह के अंत तक पहले 12वीं साइंस साइड का परिणाम घोषित कर सकता है। राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज परिणाम जारी करता है।

छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आरबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इसके लिए बोर्ड ने 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए थे।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 - ऐसे करें चेक

  • आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर कर कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं किया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यहां आपके लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

ध्यान दें

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, आरबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि सबसे पहले 5वीं व 8वीं के परिणाम आने की उम्मीद है, जो कि आज शाम तक जारी हो सकता है।

End of Article