RBSE 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है राजस्थान बोर्ड 10वीं के ​परिणाम, जानें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:31 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की तारीख और समय जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। छात्र यहां से अभी तक का अपडेट व रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं...

RBSE 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है राजस्थान बोर्ड 10वीं के ​परिणाम, जानें संभावित डेट

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) RBSE 10th Result 2022 Date and Time की जानकारी जल्द ही जारी होने वाली है। एक रिपार्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड आज से कल में 5वीं व 8वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है, इसके बाद ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी करेगा। छात्र यहां से रिजल्ट देखने का तरीका चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जैसे ही राजस्थान बोर्ड परिणामों की घोषणा करेगा, छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

RBSE 10th Result How to Check - ऐसे देखें रिजल्ट

  • यहां ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होमपेज पर ही संबंधित लिं​क को एक्टिव कर दिया जाएगा, संभवत: इस नाम से लिंक मिल सकता है RBSE Rajasthan Board 10th Result
  • अब आपको लॉगइन के लिए रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर चाहिए होगा, और रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

बता दें, राजस्थान 10वीं का रिजल्ट सभी स्ट्रीमों के लिए एक साथ जारी करता है जबकि 12वीं का रिजल्ट स्ट्रीम वार जारी करता है, पिछले रुझानों की बात करें तो आरबीएसई सबसे पहले साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करता है, इसके बाद कला और वाणिज्य का रिजल्ट जारी करता है।

पिछले साल, राजस्थान बोर्ड ने 30 जुलाई को कक्षा 10 आरबीएसई परिणाम घोषित किया था। परीक्षा के लिए कुल 12,55,385 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,50,833 उत्तीर्ण हुए थे। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था। खैर यह भी जानना जरूरी है कि तब चल रहे कोविड महामारी को देखते हुए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द करना पड़ा था और आंतरि​क मूल्यांकन के आधर पर रिजल्ट जारी किया था।

End of Article