RBSE 10th Result 2022: इस दिन आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, एसएमएस के जरिये देखें स्कोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 01:54 PM IST

RBSE, Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के जुड़ी जानकारी साझा करने वाला है। बता दें, राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, छात्र यहां से ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन रिजल्ट देखने का तरीका भी देख सकते हैं...

RBSE 10th Result 2022: इस दिन आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, एसएमएस के जरिये देखें स्कोर

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 10th Result 2022 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्द ही बड़ी खबर आने को है, राजस्थान बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। यानी साफ है कि अब रिजल्ट जारी किए जाने का प्रोसेस अपने अंतिम चरणों में है। अभी तक के अपडेट के अनुसार, पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके तुरंत बाद ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ''आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट कब आएगा'' तो जान लें कि जून के शुरुआती दिनो में ही आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हम इसका कारण भी समझाते हैं, चूंकि राजस्थान पहले 5वीं व 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करता है, इसके बाद 12वीं व अंत में 10वीं का परिणाम जारी करता है। अब मिली जानकारी के अनुसार, इसी हफ्ते राजस्थान 5वीं व 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, यानी अगले हफ्ते राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा, और शुरुआती दस दिनों में 10वीं का भी जारी हो सकता है।

फिलहाल रिजल्ट जब भी जारी होगा, आपको यहां डायरेक्ट लिंक के साथ जानकारी दे दी जाएगी। जाहिर है रिजल्ट आते ही वेबसाइट हैंग होने की आशंका रहती है, ऐसे में ज्यादातर छात्र अपने परिणाम को जल्द से जल्द नहीं देख पाते हैं। इ​सलिए यहां आपको एसएमएस के जरिये रिजल्ट देखने का तरीका बताया जा रहा है।

पहले देखें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
  • यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, नया पेज खुल जाएगा।
  • अब लॉगिन डिटेल डालें जैसे रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


जानें ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

छात्र SMS के जरिये से भी राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। SMS के माध्यम से परिणाम देखने के लिए छात्रों को RESULTRAJ10 रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा।

संबंधित हर जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल वेबसाइट को विजिट करते रहें।

End of Article