RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 10th 12th Result 2022 जल्द से जल्द जारी करने की तैयारी और तेज हो गई है। एक नई खबर के अनुसार, आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 के लिए कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है, यानी साफ है अब रिजल्ट को नेट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बची है, इसके बाद रिजल्ट डेट जारी कर दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, RBSE Class 10, 12 Results 2022 की घोषणा इसी हफ्ते के अंत तक या ज्यादा से ज्यादा जून के पहले हफ्ते तक की जा सकती है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहले 5वीं व 8वीं के रिजल्ट जारी होने हैं, और यह रिजल्ट इन्हीं दिनों में जारी हो जाएंगे, मीडिया सोर्स के अनुसार, 1 जून रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि है। इसके बाद बिना देर किए बोर्ड 10वीं व 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर सकता है।
एक बार RBSE Class 10, 12 Results 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम व स्कोर देख सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण व आधिकारिक साइट हैं वे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in है।
स्टेपवाइज ऐसे देखें परिणाम
- यहां बताई गई वेबसाइट्स पर जाएं
- होमपेज पर रिजल्ट देखने के लिए लिंक को ओपन करें।
- संभवत: यह लिंक Rajasthan Board 10th, 128th Result 2022 के नाम से हो सकता है।
- अब लॉगइन डिटेल यानी क्रेडिंशियल डाले और रिजल्ट देखें।
आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीख आज जारी होने की उम्मीद है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, जानकारी यहां और साथ ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साझा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं, यानी अगर आज शाम को रिजल्ट तिथि जारी की गई तो माह के अंत तक जरूर नंबर आ जाएंगे।

