RBSE BSER 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 8वीं और 5वीं के रिजल्ट आज हो सकते है जारी! ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 10:02 AM IST

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Today: राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई अजमेर द्वारा आरबीएसई 8वीं और 5वीं के परिणाम 2022 आज यानी 25 मई को जारी करने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र यहां दिए गए आधिकारिक वेबसाइट व लिंक से रिजल्ट देख सकेंगे...

RBSE BSER 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 8वीं और 5वीं के रिजल्ट आज हो सकते है जारी! ऐसे करें चेक

Board of Secondary Education, Ajmer, RBSE Ajmer Rajasthan Board 8th and 5th Results 2022 की घोषणा आज कर सकता है। इसी के साथ राजस्थान बोर्ड के 8वीं और 5वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई अजमेर जैसे ही रिजल्ट जारी करेगा, यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर इन रिजल्ट्स को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बता दें, राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 में कक्षा 8वीं और 5वीं के लिए 25 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल, आरबीएसई अजमेर द्वारा दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम rajeduboard,rajasthan.gov.in से देखे जा सकेंगे।

आरबीएसई 5वीं और 8वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए स्टेप्स

  • छात्र या अभिवाह​क rajeduboard,rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 5वीं या 8वीं के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर भेजा जाएगा जहां उन्हें रोल नंबर दर्ज करना होगा
  • परिणाम सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें

आरबीएसई ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 के बीच कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी
कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
परिणाम आज यानी 25 मई, 2022 को आने की उम्मीद है।

बोर्ड की तरफ से आरबीएसई 5वीं 8वीं परिणाम तिथि 2022 या समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज परिणाम आने की उम्मीद है।

End of Article