Rajasthan PTET Result 2021: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 रिजल्ट जारी, यह है चेक करने का तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2021, 04:31 PM IST

Rajasthan PTET Result 2021, Ptetraj2021.com: राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की ओर से बताई गई समयसीमा के मुताबिक बुधवार या गुरुवार को जारी होने थे नतीजे

Rajasthan PTET Result 2021: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 रिजल्ट जारी, यह है चेक करने का तरीका

Rajasthan PTET Result 2021: राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना परिणाम www.ptetraj2021.com, www.ptetraj2021.org , www.ptetraj2021.net पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान में बीए बीएड और बीएससी बीएड के चार वर्षीय कार्यक्रम व बीएड दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए पीटीईटी का आयोजन किया जाता है।

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की ओर से बताई गई समयसीमा के मुताबिक बुधवार या गुरुवार को नतीजे जारी होने थे। पीटीईटी चार वर्षीय बीएड परीक्षा और पीटीईटी दो वर्षीय बीएड परीक्षा दोनों का रिजल्ट साथ ही जारी होगा और यही वजह है कि नतीजे देरी से आ रहे हैं। 

पीटीईटी चार वर्षीय बीएड परीक्षा का परिणाम रविवार को तकनीकी कारणों से घोषित नहीं हो पाया था। यह परीक्षा 8 सितंबर को राजस्थान के 33 जिलों एवं 16 तहसील मुख्यालय के कुल 1974 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 5.33 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए। 

चार साल वाले बीएड में प्रवेश के लिए करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी ही बैठे थे, इसलिए परिणाम जल्दी तैयार हो गया। चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड पाठ्यक्रम के लिए 167070 और 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए 366008 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 

बता दें कि पीटीईटी 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्यता सूची तैयार की जाएगी। अधिकतम 5 प्रतिशत सीट राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के द्वारा भरी जा सकती हैं। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।

End of Article