Rajasthan PTET Result 2021: जारी हुए राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम, यह रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2021, 03:28 PM IST

Rajasthan PTET Result 2021 at www.ptetraj2021.com: राजस्थान पीटीईटी यानी प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट रिजल्ट कुछ मिनट पहले घोषित कर दिया गया है। नीचे लिंक से चेक करें Rajasthan PTET Result 2021 ...

Rajasthan PTET Result 2021: जारी हुए राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम, यह रहा डायरेक्ट लिंक

Rajasthan PTET Result 2021: राजस्थान पीटीईटी यानी प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट रिजल्ट कुछ मिनट पहले घोषित कर दिया गया है। बता दें, राज्य के शिक्षा मंत्री ने पहले ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि Rajasthan PTET 2021 परिणाम 28 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

8 सितंबर को हुई थी परीक्षा: Rajasthan PTET result जारी कर दिए गए हैं। Rajasthan PTET Exam 8 सितंबर को आयोजित किए गए थे, जिन छात्रों ने राजस्थान पीटीईटी 2021 में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर नीचे लिंक से परिणाम चेक करें।

आधिकारिक वेबसाइट - www.ptetraj2021.com, www.ptetraj2021.org और www.ptetraj2021.net

Rajasthan PTET 2021 result: वेबसाइट पर जाकर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां Rajasthan PTET 2021 Result पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज या क्रेडिंशियल डालें 
  4. Rajasthan PTET 2021 Result परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें।

सभी पंजीकृत उम्मीदवार जो राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

साइट खुलने में दिक्कत है, तो रखें धैर्य

रिजल्ट आने के बाद से साइट खुलने में दिक्कत हो रही है। लेकिन धैर्य रखें क्योंकि ऐसा ओवरलोड की वजह से है। उम्मीदवार रिफ्रेश करते रहें पेज खुल जाएगा। या साइट  ptetraj2021.com को खोलने की कोशिश करें।

ptetraj2021.net पर चलाई जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी, आप जरूर देखें

छात्र सोशल मीडिया व अन्य वेबसाइट पर प्रसारित गलत खबरों से भ्रमित न हो और इस वेबसाइट पर प्रदर्शित सूचना को ही अधिकृत समझें | www.ptetraj2021.com, www.ptetraj2021.org www.ptetraj2021.net के अलावा PTET-2021 की कोई भी अधिकृत वेबसाइट नहीं है |

इस साल राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 5,33, 078 उम्मीदवार उपस्थित हुए ​थे। यह Rajasthan PTET परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर, 2021 को किया गया था। इसका आयोजन राज्य के यानी राजस्थान के किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज में बीएड में प्रवेश के लिए किया जाता है।

End of Article