RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी आरयूएचएस ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhs.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान मेडिकल सर्विसेज रूल्स-1963 के तहत हो रही है। यहां आवेदन के लिए 14 सितंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2026 है। यहां आप राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Rajasthan Medical Officer Recruitment: कैटेगिरी वाइज कितने पदों पर वैकेंसी
राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 600 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 216 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 60 पद, बीसी वर्ग (BC Category) के लिए 126 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 96 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 72 पद और एमबीसी वर्ग (MBC Category) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: घोषित हुई यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा की तारीख, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल
RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले RUHS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitm,ent 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क की भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये है। वहीं एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
