एजुकेशन

CPRI Recruitment 2026: सीबीआरआई में इंजीनियरिंग ऑफिसर, असिस्टेंट और एमटीएस के 110 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें जरूरी डिटेल्स

CPRI Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान ने हाल ही में इंजीनियर और टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर 110 रिक्तियां निकाली है। इस संबंध में जल्द ही एक विस्तृत नोटिस जारी किया जाएगा।

Image

CPRI Recruitment 2026 (Photo - AI)

CPRI Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (Central Power Research Institute - CPRI), जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) के अंतर्गत आता है, द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिस के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 110 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। देश के प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह किसा शानदार अवसर से कम नहीं है। इस संबंध में जल्द ही एक विस्तृत नोटिस भी जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के अनुसार बी.ई/बी.टेक (इंजीनियरिंग पद), डिप्लोमा/बीएससी (असिस्टेंट पद), आईटीआई (टेक्नीशियन व टेक्निकल अटेंडेंट) तथा 10वीं/12वीं या स्नातक (एमटीएस एवं असिस्टेंट पद) की योग्यता मांगी जा सकती है। इसके भर्ती में हिस्सा वही उम्मीदवार ले सकते हैं, जिनकी आयु 25 से 35 वर्ग है। बता दें कि हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग हो सकती है। साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD/Ex-Servicemen) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

CPRI भर्ती 2026 पद का विवरण

पद का नाम पदों की संख्या7th CPC वेतन स्तरअधिकतम आयु सीमा
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I (इलेक्ट्रिकल)7लेवल - 730 वर्ष
इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I (सिविल)1लेवल - 730 वर्ष
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)10लेवल - 635 वर्ष
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल)1लेवल - 635 वर्ष
साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री)2लेवल - 635 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड I (इलेक्ट्रिकल)7लेवल - 228 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड I (मैकेनिकल)2लेवल - 228 वर्ष
टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड I37लेवल - 130 वर्ष
असिस्टेंट ग्रेड II29लेवल - 430 वर्ष
मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड I (वॉच एंड वार्ड)14लेवल - 125 वर्ष

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - अभ्यर्थी सबसे पहले CPRI की आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'Career' या 'Recruitment' सेक्शन में जाएं।

स्टेर 3 - Advertisement No. CPRI/06/2026 के विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

स्टेप 4 - अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।

स्टेप 5 - मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें तथा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, परीक्षा पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी के साथ संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। उसे देखने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article