UPSC IFS Mains Exam Date 2026 Announced: यूपीएससी आईएफएस मेन्स प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन्स एग्जाम की डेट घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक यूपीएससी आईएफएस मेन्स की परीक्षा 22 सितंबर से 29 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UPSC IFS Mains Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC IFS Mains Exam Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एग्जाम का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स एग्जाम शेड्यूल 2026

UPSC IFS Mains Exam Date 2026
कब आएगा यूपीएससी आईएफएस मेन्स का एडमिट कार्ड
यूपीएएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। कयास लगाया जा रहा है कि 22 सितंबर की परीक्षा के लिए एडमिटल कार्ड एक से दो दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवबारत पर ये भी पढ़ें: किसी भी वक्त जारी हो सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक
एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें
