एजुकेशन

SBI Recruitment 2026: एसबीआई सीआईएसओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब, सिलेक्टेड कैंडिडेट को मिलेगा 2.50 करोड़ सैलरी पैकेज

SBI Recruitment 2026: एसबीआई द्वारा ग्रुप चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के पद पर कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 7 दिन यानी एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है।

Image

SBI Recruitment 2026 (Photo - AI)

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 'ग्रुप चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर' (CISO) के उच्च पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल एक सप्ताह का समय बाकी है। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, नहीं तो वह करोड़ों के सीटीसी पैकेज प्राप्त करने की रेस से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि इस भर्ती के तहत एक ही पद की भर्ती निकाली गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवार को सालाना 2.50 करोड़ रुपये तक का आकर्षक सीटीसी पैकेज मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। बैंकिंग क्षेत्र में सुरक्षा और साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले वरिष्ठ विशेषज्ञों के लिए यह करियर का एक शानदार अवसर है।

SBI CISO Recruitment 2026 मुख्य विवरण

संस्था का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नामग्रुप चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (Group CISO)
विज्ञप्ति संख्याCRPD/SCO/2026-27/21
कुल पद01 (संविदा आधारित)
अनुबंध अवधिप्रारंभिक 3 वर्ष (2 वर्ष के लिए आगे विस्तार योग्य)
वेतनमान2.50 करोड़ रुपये तक सालाना
कार्यस्थलमुंबई / नवी मुंबई (आवश्यकतानुसार अन्यत्र स्थानांतरण संभव)
आवेदन की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026

भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2026 तक निम्नलिखित शैक्षणिक और पेशेवर योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है:

- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ B.Tech/B.E (कंप्यूटर साइंस, IT, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर सिक्योरिटी आदि में)। इसके अलावा MCA, M.Tech या M.Sc (संबंधित विषय) डिग्री धारक भी पात्र हैं।

- CISM, CISSP, CCISO या CISA जैसे सर्टिफिकेशन वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इंटरव्यू की तिथि पर यह सर्टिफिकेशन वैध होना चाहिए।

- 31 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या है भर्ती का वेतनमान और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत केवल एक पद पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए चयनित उम्मीदवार को सालाना 2.50 करोड़ रुपये तक का आकर्षक सीटीसी पैकेज दिया जाएगा। चयनित अधिकारी को अनुभव और वर्तमान वेतन के आधार पर सालाना सीटीसी दिया जाएगा। कुल पैकेज में 90% फिक्स्ड पेमेंट और 10% वेरिएबल पेमेंट शामिल होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़ (Details of Document)फ़ाइल का प्रकार (Format)
रिसेंट फोटोग्राफ (Recent Photograph)फोटो फॉर्मेट (Image)
सिग्नेचर (Signature)फोटो फॉर्मेट (Image)
संक्षिप्त बायोडाटा (Brief Resume)PDF
पहचान पत्र (ID Proof)PDF
जन्म तिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth)PDF
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD Certificate - यदि लागू हो)PDF
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates: Mark-Sheets / Degree)PDF
अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificates)PDF
फॉर्म-16 / ऑफर लेटर / वर्तमान नियोक्ता से नवीनतम सैलरी स्लिपPDF
अनापत्ति प्रमाण पत्र (No Objection Certificate - यदि लागू हो)PDF
सीटीसी नेगोशिएशन फॉर्म (CTC Negotiation Form - भरा हुआ, हस्ताक्षरित व स्कैन किया हुआ)PDF
बायोडेटा फॉर्म (Biodata Form - भरा हुआ, हस्ताक्षरित व स्कैन किया हुआ)PDF
फॉर्म-16 / ITR एवं CTC फॉर्म के साथ पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिपPDF

SBI CISO भर्ती 2026 के लिए क्या है आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1 - एसबीआई के आधिकारिक पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।

स्टेप 2 - 'Career' सेक्शन में जाकर 'Current Openings' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/21 खोजें।

स्टेप 4 - अब इसमें दिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 6 - फॉर्म में सभी आवश्यक व्यक्तिगत व पेशेवर जानकारी भरें।

स्टेप 7 - फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 8 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 9 - अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म और फीस ई-रसीद की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

भर्ती के लिए क्या है आवेदन शुल्क ?

ग्रुप चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article