Rajasthan PTET Result 2021, Ptetraj2021.com: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जल्द घोषित। इसी हफ्ते, राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) ने जानकारी दी थी कि चार साल और दो साल वाले पाठ्यक्रमों का परिणाम “दो से तीन दिनों” में एक साथ जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट के लिए वेबसाइट ptetraj2021.com पर विजिट कर सकते हैं।
8 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा: जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट ptetraj2021.com के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। पीटीईटी की परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित हुई थी।
पीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवार बीए-बीएड, बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसलिंग की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।
उम्मीदवारों को राजस्थान में शिक्षक शिक्षा संस्थान / कॉलेज ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से परीक्षा में उनकी योग्यता के आधार पर और उनके संकाय, श्रेणी, शिक्षण विषयों आदि के आधार पर आवंटित किया जाएगा। बता दें, Rajasthan PTET result जल्द ही जारी हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइट - www.ptetraj2021.com, www.ptetraj2021.org और www.ptetraj2021.net
Rajasthan PTET 2021 result चेक करने का तरीका
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यहां 'रिजल्ट' नाम के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता हो सकती है। इसके बाद Rajasthan PTET 2021 result स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क का भुगतान, पसंद भरने और सीट आवंटन जैसी प्रक्रिया शामिल है। सीट आवंटन उम्मीदवार की योग्यता, संकाय, श्रेणी, शिक्षण विषय, भरे हुए कॉलेजों की पसंद आदि पर विचार करने के बाद किया जाएगा।

