शहर

Delhi News: "पहले पाना है नया आईफोन..." iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने के लिए रात से लगी लंबी कतार

Delhi News: दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली बिक्री को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। फैंस और टेक रिव्यूअर्स रात से ही लाइनों में खड़े नजर आए।

Image

सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर जमा हुई भीड़

Photo : ANI

Delhi News: टेक दिग्गज एप्पल की नई स्मार्टफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साकेत स्थित 'सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल' में भारत के प्रमुख एप्पल स्टोर के बाहर तड़के सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। नया आईफोन सबसे पहले हासिल करने की होड़ में कई लोग रात से ही स्टोर के बाहर कतारों में डटे रहे। भीड़ में आम ग्राहकों के साथ-साथ टेक रिव्यूअर्स और आईफोन प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

टेक रिव्यूअर्स और फैंस का क्रेज

एप्पल स्टोर के बाहर कतार में खड़े टेक रिव्यूअर सूरज चौहान ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा कि यूट्यूब पर मेरा एक चैनल है। मैं टेक रिव्यू करता हूं और मुझे फ़ोन में बहुत दिलचस्पी है। पिछली बार की तरह मैंने 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बहुत से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए मैं भी इंतज़ार कर रहा हूं..."

वहीं, स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक अन्य ग्राहक अजय ने ANI को बताया कि मैं iPhone 18 Pro Max का 1TB वेरिएंट लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही प्री-बुक कर लिया था और अब बस अपनी डिलीवरी का इंतजार कर रहा हूं। यहां काफी भीड़ है, लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाने वालों में शामिल होना चाहता हूं। अभी मैं iPhone 17 Pro का इस्तेमाल कर रहा हूं, देखना है कि एप्पल ने इस बार 18 Pro में क्या नए फीचर्स जोड़े हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article