RRB NTPC का रिजल्ट और ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जल्द
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card 2021: यदि आप भी रेलवे विभाग में निकलने वाली नौकरियों और अपडेट्स से जुड़े रहना चाहते हैं तो इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां केवल रेलवे भर्ती जैसे आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, आरआरबी ग्रुप डी के अलावा आईआरसीटीसी भर्ती कोंकण रेलवे, एसईसीआर - नॉर्थन रेलवे और साउदर्न रेलवे की जानकारी दी जा रही है।
RRB NTPC Result, RRB Group D Admit Card 2021: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट और आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड व परीक्षा तिथि से जुड़ी हर जानकारी व अपडेट यहां दिया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे में जॉब के लिए निगाहें लगाए बैठे हैं, उनके लिए यह ब्लॉग बेहद काम आ सकता है क्योंकि यहां केवल रेलवे में नौकरी व संबंधित नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। उम्मीदवार लेटेस्ट व हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ब्लॉग का विजिट करते रहें।
RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update
यहां खासतौर पर RRB NTPC Result, RRB Group D से संबंधित खबरों को कवर किया जाता है। हालांकि रेलवे व आईआरसीटीसी की तरफ से हर वह जानकारी जो छात्रों तक पहुंचना जरूरी है, उसे भी कवर किया जाता है। इसलिए रेलवे भर्ती की हर पुख्ता जानकारी के लिए यहां बने रहिए।
RRB NTPC Result 2021 Date: जानें कब घोषित हो सकते हैं एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा के परिणाम
प्रोविजनल आंसर से चेक कर सकते हैं स्कोर
रेलवे बोर्ड उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुकी है। जिसके आधार पर कैंडिडेट अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 7 चरणों में किया था। इसकी शुरुआत दिसंबर 2020 से हुई थी, जो जुलाई 2021 तक जारी रही।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट की होमपेज पर सबसे आगे दिख रहे रिजल्ट अथवा स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट pdf फॉर्मेट में होगा जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी जानकारी के साथ लॉगिन करें। ऐसा करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार करेंगे क्वालिफाई
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अब NTPC भर्ती परीक्षा के पहले राउंड के रिजल्ट जारी करने वाली है। इससे पहले उम्मीदवारों ने आंसर की पर अपनी आपत्तियां दर्ज कर दी हैं। जिनपर विचार के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की तैयार करेगा और रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा के पहले चरण में लाखों उम्मीदवारों की छंटनी के बाद योग्य आवेदक ही क्वालिफाई होंगे।
RRB ग्रुप डी: देखें किन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। भारतीय रेलवे में लेवल-1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन के लिए 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।
जारी की गई रिस्पांस शीट
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अब NTPC भर्ती परीक्षा के पहले राउंड के रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाले हैं। बोर्ड ने CBT 1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पांस शीट जारी कर दी है। बता दें कि रेलवे की ओर से एग्जाम 7 चरणों में आयोजित किए गए थे। ये ऑनलाइन हुए थे।
RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषय के अंदर कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर एक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी।
आरआरबी परीक्षा के लिए कोविड संबंधी नियम
आरआरबी परीक्षा की बात करें तो कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर (सोशल डिस्टेसिंग) का पालन करना होगा और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा ताकि संक्रमण का खतरा ना हो।
एनटीपीसी का रिजल्ट और ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जल्द
आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट और ग्रुप डी के एडमिट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से दोनों ही चीजों के लिए कोई अधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि बोर्ड की कोशिश है कि जल्द दोनों चीजें जारी कर दी जाएं।
इन वेबसाइट पर आएंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटो पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस यसा पासपोर्ट भी रखना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए होगी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पद भरे जाने हैं। कैंडिडेट्स को अपने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 CBT 1 का इंतजार है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कई फेज में आयोजित कराया जाएगा। इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी का सीबीटी 1 भी कई फेज में आयोजित किया गया था।
इसलिए हो रही है परीक्षा तिथियों में देरी
कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा तिथियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।
उत्तर रेलवे में भर्ती
आरआरसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - www.rrcnr.org पर कुल 3093 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 20 अक्टूबर 2021 तक उत्तर रेलवे भर्ती के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती सेल ने उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र हैं।
आरआरबी एनटीपीसी: इन दो साइट से देख पाएंगे रिजल्ट
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। यही नहीं, आप रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरसी 01/2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
आरआरबी ग्रुप डी: देखें सीबीटी के बाद कौन सी परीक्षा देगी होगी
सीबीटी के पहले चरण के बाद आरआरबी पीईटी आयोजित करते हैं। पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी: एग्जामिनेशन हॉल में आईडी प्रूफ अनिवार्य
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में आरआरबी ग्रुप डी कॉल लेटर और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए दस्तावेज
उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित में से कोई एक आईडी प्रूफ (मूल और फोटोकॉपी दोनों) लाना आवश्यक है।
वोटर कार्ड
आधार कार्ड
ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
पासपोर्ट
आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र को लेकर यह है अपडेट
उम्मीदवार ध्यान दें, आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र केवल उनके लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया है। यदि उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए जाते हैं, तो प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यदि डाउनलोड न हो तो क्या करें
पूरा अनुमान है कि आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी लोड आ जाएगा। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक काम करना बंद हो सकता है। ऐसे मामलों में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हड़बड़ाहट न करें बल्कि एक निश्चित समय के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रयास करें।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की होंगी दो कॉपी
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में दो भाग हो सकते हैं: उम्मीदवारों के लिए कॉपी और आरआरबी की कॉपी। आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र की उम्मीदवार की प्रति सत्यापन के समय पर्यवेक्षक यानी इंवेस्टीगेटर को दिखानी होगी। इस भाग में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण के बारे में जानकारी होती है जबकि आरआरबी कॉपी में परीक्षा स्लॉट जैसे विवरण शामिल हो सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा - ईमेल या एसएमएस से मिलेगी जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए बोर्ड प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल भी भेज सकता है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में एसएमएस और ईमेल प्राप्त हो सकेंगे, इसलिए सलाह दी जाती है कि समय समय पर ईमेल या एसएमएस चेक करते रहें।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ताजा अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी और परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जल्द ही अपडेट आने की संभावना है।
एडमिट कार्ड एक्सेस करने का तरीका
उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी के तहत यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी - कब आएगी परीक्षा की तारीख
परीक्षा का शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से संभवता हफ्ता 10 दिन पहले जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
आरआरबी ग्रुप डी से जुड़े अपडेट, ऑनलाइन मोड में मिलेंगे एडमिट कार्ड
RRB Group D Exam Admit Card 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती 2021 से जुड़ा अपडेट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लंबे समय से परीक्षा तिथियों को लेकर इंतजार में हैं। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। हालांकि, अभी तक सीबीटी 1 परीक्षा तिथियों को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी: जल्द रिलीज होगी फाइनल आंसर-की
आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की अगस्त, 2021 में जारी की जा चुकी है, जिन लोगों ने आब्जेक्शन किया था, वे जल्द ही फाइनल आंसर-की भी देख सकेंगे। इसके अलावा परिणाम को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrb official website पर नजर बनाए रखें। बहरहाल, एनटीपीसी रिजल्ट से जुड़े अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
लिखित परीक्षा के अलावा इन टेस्ट का भी होगा आयोजन
ग्रुप डी के पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे इस एग्जाम के जरिए ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे- इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक इत्यादि पदों पर भर्ती करेगा।
RRB NTPC CBT 1 Result: जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी रिजल्ट
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह परिणाम सितंबर माह में ही आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस संबंध में आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, ऐसे में परिणाम को लेकर चर्चा जोरों पर है।

