UPJEEE यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, jeecup.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 05:44 PM IST

UPJEE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in या jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन करें।

UPJEEE यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, jeecup.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

UPJEE Sarkari Exam Bharti 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, या UPJEE (P) 2022 के लिए शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 को आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार परीक्षा के लिए jeecup.nic.in या jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पहले, आवेदन की समय सीमा 17 अप्रैल थी जिसे बाद में अप्रैल महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हुई थी।

प्रवेश परीक्षा यहां बताए समूहों में आयोजित की जाएगी - A, E1, और E2, B to K और  L और एक उम्मीदवार प्रत्येक समूह में एक या कुल चार में एक आवेदन पत्र जमा कर सकता है। परीक्षाएं 6 जून से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाएंगी।

UPJEE 2022 आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आंसर की 13 जून को जारी की जाएगी और परिणाम 17 जून को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच चलेगी। यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 2022-2023 का शैक्षणिक सेशन 1 अगस्त से शुरू होगा।

End of Article