JEE Main 2022 Correction window: आज बंद हो रही जेईई मेन 2022 सेशन 2 फॉर्म करेक्शन विंडो, जल्द करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 06:28 PM IST

JEE Main 2022 Session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA आज, 3 जुलाई, 2022 को सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2022 की करेक्शन विंडो बंद कर देगा। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार अपने फॉर्म में बदलाव नहीं कर सकेगा।

JEE Main 2022 Correction window: आज बंद हो रही जेईई मेन 2022 सेशन 2 फॉर्म करेक्शन विंडो, जल्द करें आवेदन

JEE Main 2022 Session 2 Correction Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए आज, 3 जुलाई, 2022 को जेईई मेन 2022 सत्र 2 (JEE Main 2022 Session 2) की करेक्शन विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र के लिए कोई भी करेक्शन जमा करना चाहते हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि एडिट करने की आखिरी डेट आज है। ऐसे उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने करेक्शन फॉर्म को जमा कर देना चाहिए।

जेईई मेन के लिए सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो आज रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की करेक्शन स्वीकार नहीं की जाएगी।

जेईई मेन 2022 सुधार विंडो – डायरेक्ट लिंक

How to edit forms JEE Main 2022 



उम्मीदवार अपने जेईई मुख्य सत्र 2 आवेदन पत्र में अपने विवरण में करेक्शन करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, 'करेक्शन फॉर जेईई (मेन) 2022 सत्र 2 (दो)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • इसके बाद अपने विवरण में जरूरी बदलाव करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

जिन उम्मीदवारों ने सत्र 1 और सत्र 2 के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र के मीडिमय, परीक्षा के लिए शहरों और अतिरिक्त शुल्क भुगतान (यदि लागू हो) में अपने फॉर्म में करेक्शन करने की अनुमति होगी।

एनटीए, जेईई मेन की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों के आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के बाद एक अंतिम आंसर की और जेईई मेन 2022 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सत्र 1 के लिए जेईई मेन परिणाम घोषित होने के बाद, सत्र 2 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर एजेंसी द्वारा फिर से शुरू कर दिया जाएगा। जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई, 2022 को होने वाली है।

End of Article