CBSE Class 12 Special Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पश्चिमी एशियाई देशों के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य रेगुलर और प्राइवेट कैंडिडेट्स 22 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक अपनी LOC या परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। छात्रों से कोई परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।
बता दें यह स्पेशल परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में क्लास 12 के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इन देशों में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले मौजूदा हालात के कारण आयोजित नहीं हो पाई थी।
इस डेट तक करें रजिस्ट्रेशन
रेगुलर और प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 सितंबर को शुरू होगी और 26 सितंबर, 2026 को खत्म होगी। LOC फॉर्म भरे जाने के बाद परीक्षा की तारीख और डेटशीट की जानकारी दी जाएगी।
कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
- छात्र प्रभावित पश्चिमी एशियाई देशों के CBSE से संबद्ध स्कूलों के होने चाहिए।
- मेन एग्जामिनेशन 2026 के लिए उनका LOC जमा होना चाहिए।
- उनका रिजल्ट असेसमेंट स्कीम के आधार पर जारी हुआ होना चाहिए।
- छात्र अपनी पसंद के विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।
- स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट अंतिम माना जाएगा और यह पिछले रिजल्ट की जगह लेगा।
- छात्रों को तय समय-सीमा के अंदर अपना LOC खुद जमा करना होगा।
ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 12 Board Exam 2026 LOC लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इस बात का ध्यान रखें
परीक्षाएं केवल प्रभावित पश्चिमी एशियाई देशों में आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्र वही रहेंगे। इन परीक्षाओं के लिए परिणाम घोषित होने के बाद की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
