LIVE

CBSE 10th 12th Result 2022: जानिए कब जारी होगा सीबीएसई टर्म 2 रिजल्‍ट, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time, CBSE Board Class 10th 12th on Cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in, digilocker.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 4, 2022, 18:34 IST
Follow on Google News
CBSE 10th 12th Result 2022: जानिए कब जारी होगा सीबीएसई टर्म 2 रिजल्‍ट, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time, CBSE Board Class 10th 12th 2022: सीबीएसई 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कल रिजल्ट जारी करने के लिए समय मांगा है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Result 2022 Direct Link CBSE 10th Result 2022 Today: Download Makrsheet Link

इस बार सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। सीबीएसई ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी, फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था। वहीं अब सेकेंड टर्म के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर कड़ी नजर बनाए रखें तथा हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

CBSE 10th Result 2022 Date and Time: Check here

JUL 04, 2022 18:16 IST

CBSE Class 10th Result 2022: जानिए पिछले साल कैसे जारी हुआ था परिणाम

कोविड की दूसरी लहर के बीच कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के बाद, सीबीएसई ने पिछले साल परिणाम तैयार करने के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना का इस्तेमाल किया था। इसके तहत परिणाम घोषित करने के लिए स्कूलों द्वारा आयोजित यूनिट टेस्ट, अर्ध-वार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा को आधार बनाया गया था। 

JUL 04, 2022 17:33 IST

CBSE Class 10th Result 2022: जानिए कितने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा देशभर के 7406 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस दौरान करीब  2116209 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई 2022 के बीच आयोजित की गई थी। 

JUL 04, 2022 17:07 IST

CBSE Class 10th and 12th Result 2022: रिजल्ट जारी होने में क्यों हो रही है देरी?

सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचना चाहता है, जिस कारण से सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दो बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी कहा है। यही वो वजह है कि सीबीएसई के रिजल्ट के लिए छात्रों को अधिक इंतजार करना पड़ा रहा है। 

JUL 04, 2022 16:54 IST

CBSE Class 10th and 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम

सीबीएसई के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है, उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इसी हफ्ते कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। साथ ही कक्षा 12वीं के परिणाम जून के मध्य तक जारी हो सकते हैं। 

JUL 04, 2022 16:35 IST

CBSE 10th and 12th Result 2022: कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE के कक्षा 10वीं के परिणामों का इंतजार लगभग 14 लाख छात्र कर रहे हैं, वहीं कक्षा 12वीं के 21 लाख छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ ही कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। 

JUL 04, 2022 16:12 IST

CBSE Class 10th Result 2022: बीते वर्षों का कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत

सीबीएसई के कक्षा 10वीं का बीते पांच वर्षों का पास प्रतिशत- 

2021- 99.04%

2020- 91.46%

2019- 91.10%

2018- 86.70%

2017- 93.12%

JUL 04, 2022 15:29 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्‍ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्‍द ही घोषित करेगा। रिजल्‍ट जारी होने पर, छात्र सीबीएसई परिणाम cbseresults.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक डेट की पुष्टि नहीं की गई है। 

JUL 04, 2022 15:07 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - डिजिलॉकर और उमंग एप से देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। डिजिलॉकर और उमंग एप के जरिए रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

JUL 04, 2022 14:50 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - नहीं जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सोमवार, 4 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम 2022 की घोषणा नहीं करेगा। कक्षा 10वीं टर्म 2 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी।

JUL 04, 2022 14:13 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - टर्म 1 और टर्म 2 में अंतर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 नवंबर से 12 दिसंबर, 2021 तक 10वीं कक्षा की टर्म 1 की परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की थी, लेकिन टर्म 2 पेपर में थोड़ा बदलाव किया और इस परीक्षा को ऑब्जेक्टिव के साथ साथ सब्जेक्टिव प्रारूप में भी रखा।

JUL 04, 2022 13:58 IST

CBSE 10th Result 2022, Cbseresults.nic.in Live - उमंग मोबाइल ऐप से देखें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी होने के बाद, वे अपना परिणाम cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट छात्रों के लिए डिजिलॉकर के साथ-साथ उमंग मोबाइल ऐप पर भी जारी किया जाएगा।
 

JUL 04, 2022 13:09 IST

CBSE 10th Result 2022, Cbse.gov.in Live - डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 2 परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। Cbseresults.nic.in पर सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि यहां भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

JUL 04, 2022 12:51 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अपडेट जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अंतिम परिणाम की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन हम आपको परिणाम घोषणा के बारे में हर एक विवरण प्रदान करने का प्रयास करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं के परिणाम से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए इस वेबसाइट को चेक करते रहें।

JUL 04, 2022 12:08 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - छात्रों को करना होगा और इंतजार

चूंके सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर अभी तक कोई खबर नहीं आई है ऐसे में प्रतीक्षा कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक बड़ा झटका है। उम्मीद की जा रही है के शाम तक में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी आ सकती है, ले​टेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।


 

JUL 04, 2022 11:54 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - आधिकारिक पुष्टि जल्द, देखें अपडेट

सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि को लेकर इंतजार बना हुआ है बता दें, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है, लेकिन जल्द ही खबर आ सकती है, सबसे तेज अपडेट के लिए यहां बने रहें।

JUL 04, 2022 11:31 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - देखें क्या आज नहीं आएगा रिजल्ट?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज जारी नहीं होगा। इस खबर की पुष्टि करते हुए, सीबीएसई के अधिकारियों ने साझा किया है कि बोर्ड 4 जुलाई को सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जारी नहीं करेगा। अधिकारियों ने कहा कि सूचना समय के साथ cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर साझा की जाएगी।

JUL 04, 2022 11:17 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - लेटेस्ट अपडेट देखें

अंतिम रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 आज सुबह 11 बजे जारी होने की संभावना थी, लेकिन अभी तक आधिकारिक खबर नहीं आई है, 10वीं के नतीजे cbseresults.nic.in, results.gov.in और cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

JUL 04, 2022 10:51 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - वेबसाइट हैंग तो ऐसे देखें रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के बाद लाखों छात्र ऑनलाइन परिणामों की जांच करेंगे। ऐसी संभावना है कि आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in हैंग हो सकती है, ऐसे में इस लिंक का सहारा लेकर आप आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे।
cbse 10th result 2022 how to check cbse result offline

JUL 04, 2022 10:23 IST

CBSE 10th Result 2022 Live - सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 के परिणाम की जांच कहां करें?

एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 10 का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। एक मीडिया हाउस के अनुसार, अप्रैल और जून के बीच आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

JUL 04, 2022 09:59 IST

CBSE Result 2022 LIVE - इस तारीख को हुई थी परीक्षा

सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तक और कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक हुई थी। एक बार सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट जारी होने पर, छात्र सीबीएसई परिणाम cbseresults.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकते हैं।

JUL 04, 2022 09:34 IST

CBSE Result 2022 LIVE Updates - यहां से देखें रिजल्ट लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करेगा। परीक्षा परिणाम से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां सबसे पहले रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।

JUL 04, 2022 09:17 IST

CBSE Result 2022 LIVE - मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म

टर्म 2 परिणाम के तहत सबसे पहले कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तारीख व समय की पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त हो गई थी। 

JUL 04, 2022 08:56 IST

CBSE Result 2022 LIVE - सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट पर देखें अपडेट

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 दिनों के लिए आयोजित की गई थी और परीक्षा 24 मई, 2022 को संपन्न हुई थी। जहां 10वीं कक्षा के छात्र अपने परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम भी बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

JUL 04, 2022 08:27 IST

CBSE Result 2022 LIVE - परिणाम घोषणा को लेकर यह है अपडेट

ध्यान दें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी तक 10वीं का रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है. हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की टीम परिणाम घोषणा के बारे में ताजा अपडेट देता रहेगा।

JUL 04, 2022 08:08 IST

CBSE Result 2022 LIVE Updates - नई साइट से देखें परिणाम

10वीं के परिणाम की ताजा जानकारी देने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की टीम लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रही है। परिणाम घोषणा के संबंध में अधिक अपडेट के लिए छात्रों को इस लाइव ब्लॉग के संपर्क में रहना चाहिए। परिणाम इस बार नई साइट पर आ सकते हैं, parikshasangam.cbse.gov.in

JUL 04, 2022 07:28 IST

CBSE Result 2022 LIVE Updates - सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट आज इस समय?

सीबीएसई बोर्ड आज अपने नए लॉन्च किए गए पोर्टल परीक्षा संगम पर कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कर सकता है। उत्तर पुस्तिका या पुनर्मूल्यांकन (photocopy of answersheet or revaluation) आदि की फोटोकॉपी के सभी अनुरोध भी इस साइट के माध्यम से किए जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट 11 के आसपास जार किया ज सकता है।

JUL 04, 2022 07:01 IST

CBSE Result 2022 LIVE - इस नई साइट पर आएगा परिणाम

सीबीएसई द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद, वही नई लॉन्च की गई वेबसाइट - parikshasangam.cbse.gov.in/ पर उपलब्ध होगा। परिणाम के संबंध में किसी भी अन्य प्रश्न के लिए छात्र स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज दोपहर से पहले रिजल्ट आ सकता है।

JUL 04, 2022 06:41 IST

CBSE Result 2022 LIVE Updates - इन वेबसाइट पर ऑनलाइन आएगा रिजल्ट

सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10 टर्म 2 के साथ-साथ सीबीएसई कक्षा 10 अंतिम परिणाम भी जल्द जारी करने जा रहा है। बोर्ड सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर सकता है।

JUL 04, 2022 06:20 IST

CBSE Board Result 2022 - अप्रैल से जून तक आयोजित की गई थी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। ऐसे में छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले छात्रों को सूचित करता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 04, 2022 06:07 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है और ना ही इससे संंबंधित कोई अधिसूचना जारी किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्क्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUL 03, 2022 23:42 IST

Class 10th CBSE Result 2022: रिजल्ट के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

सीबीएसई छात्रों को 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए बोर्ड की ओर से दिए अपने परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड की जरूरत होती है और छात्रों को सलाह है कि वे इन विवरणों को अपने पास तैयार रखें क्योंकि इन विवरणों के बिना, छात्र अपने 10 वीं के परिणाम की जांच नहीं कर पाएंगे।

JUL 03, 2022 23:15 IST

10th Class Board Result: नया वेबसाइट पोर्टल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं 2022 के परिणाम सीबीएसई की नई वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in की मदद से जारी किए जा सकते हैं। यह नया परीक्षा संगम टैब cbse.gov.in में पहले से मौजूद टैब से अलग है।

JUL 03, 2022 22:42 IST

CBSE 10th Result 2022: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीबीएसई बोर्ड जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है।

JUL 03, 2022 22:17 IST

CBSE Board 10th Result 2022: रिजल्ट के लिए मोबाइल ऐप

सीबीएसई छात्र डिजी लॉकर और उमंग ऐप को अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और इन ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

JUL 03, 2022 21:42 IST

CBSE 10th Result 2022: बीते सालों में रिजल्ट डेट और समय

1. 2021 में 31 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट जारी किया गया था।
2. साल 2020 में परिणाम 15 जुलाई को दोपहर 12:37 बजे घोषित किया गया था।
3. 2019 में कक्षा 10वीं का परिणाम 6 मई को दोपहर 02:15 बजे घोषित किया गया था।

JUL 03, 2022 21:14 IST

CBSE Board Class 10th Result: कब हुए थे एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक कक्षा 10वीं की टर्म 2 की परीक्षा आयोजित की थी। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।

JUL 03, 2022 20:48 IST

Class 10th Board Exam Result: इतनी छात्र और छात्राओं ने दी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने वाली छात्राओं की कुल संख्या 8,94,993 रही है। सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में बैठने वाले लड़कों की कुल मिलाकर संख्या 12,21,195 है।

JUL 03, 2022 20:37 IST

CBSE 10th Board Result 2022: एसएमएस से चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट को एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देखा जा सकता है और छात्र अपना परिणाम ऑफलाइन देख सकेंगे। सभी छात्रों को उनके प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित होना चाहिए। तो बस रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल के साथ तैयार रहें।

JUL 03, 2022 20:12 IST

CBSE 10 Board Result: कल जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से परिणाम कल घोषित किए जाने की उम्मीद है, फिर भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

JUL 03, 2022 20:07 IST

Class 10th Board Result 2022: लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें

छात्र और उनके अभिभावक, जो 10वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि परिणाम डेट की घोषणा का इंतजार है। सभी दर्शकों को सलाह दी जाती है कि 10वीं कक्षा के परिणाम के बारे में विश्वसनीय अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत पर हमारे साथ जुड़े रहें।

JUL 03, 2022 18:31 IST

CBSE Class 10th Result Date: परेशान ना हों छात्र

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और सीबीएसई 10 वीं के परिणाम की घोषणा की घोषणा तक धैर्यपूर्वक इंतजार करें। इस बीच, छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए क्योंकि रोल नंबर और जन्म तिथि के बिना, छात्र अपने कक्षा 10वीं के सीबीएसई परिणाम 2022 की जांच नहीं कर पाएंगे।

JUL 03, 2022 17:59 IST

Sarkari Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर CBSE Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

JUL 03, 2022 17:57 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUL 03, 2022 17:53 IST

CBSE Board 10th 12th Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की आवशयकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को दूसरा मौका देता है। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित किया जाता है। 

JUL 03, 2022 17:38 IST

CBSE Board Result 2022 Live - अप्रैल से जून तक आयोजित की गई थी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा इस बार अप्रैल से जून तक आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में समाप्त हुई थी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 जून 2022 को समाप्त हुई थी। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्ष ऑपलाइन मोड पर आयोजित की गई थी।

JUL 03, 2022 17:20 IST

CBSE Board Result 2022 Live - 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 03, 2022 16:55 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

cbseresults.nic.in

cbse.gov.in

JUL 03, 2022 16:25 IST

CBSE Board Result 2022 - रीचेकिंग का विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए रीचेकिंग का विकल्प मौजूद होता है। लेकिन ध्यान रहे रीचेकिंग के लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होता है तथा इसके बाद यदि आपके कम मार्क्स आते तो भी उसे स्वीकार करना होता है। ऐसे में रीचेकिंग के लिए आवेदन करने से पहले इसके नियमों को अच्छे से जान लें।

JUL 03, 2022 15:52 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.com के साथ परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 03, 2022 15:36 IST

CBSE Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

पिछले साल के पासिंग परसेंटेज की बात करें तो, साल 2021 में 10वीं 12वीं का पासिंग परसेंटेज लगभग शत प्रतिशत देखने को मिला था। हालांकि इस बार पासिंग परसेंटेज पिछली बार से कम देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार बोर्ड परीक्षा ॉफलाइन आयोजित की गई थी। 

JUL 03, 2022 15:12 IST

CBSE Board 10th Result 2022 Live - थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए फर्स्ट और सेकेंड टर्म दोनों में पास होना अनिवार्य है। ध्यान रहे यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य। दो से अधिक विषयो में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों के लिए फेल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

JUL 03, 2022 14:56 IST

CBSE Board Result 2022 Live - दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें सीबीएसई ने पहली बार 10वीं 12वी की बोर्ड परीक्षा टर्म में आयोजित की थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट परीक्षा के तीन महीने के भीतर मार्च में जारी किया गया था। हालांकि सेकेंड टर्म के रिजल्ट के लिए छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले एक शिक्षक ने बताया था कि शिक्षा विभाग ने बोर्ड को परीक्षा की समाप्ति के 20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। ऐसे में बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUL 03, 2022 14:47 IST

CBSE Result 2022 Live - साइट क्रैश होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं। अब CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

JUL 03, 2022 14:04 IST

CBSE Board Result 2022 Live - रिजल्ट जारी होने से पहले किया जाएगा सूचित

जैसे जैसे रिजल्ट का समय पास आता जा रहा है, 10वीं कक्षा के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल रिजल्ट जारी कर सकता है। पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड रिजल्ट करने से पहले व बाद में छात्रों को सूचित करता है।

JUL 03, 2022 13:44 IST

CBSE Board 10th Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे मार्क्स

सीबीएसई ने इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले सिलेबस व मार्किंग स्कीम में काफी बदलाव किया था। बोर्ड ने सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड ने सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछा था।  हालांकि छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ने मूल्यांकन करने प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी शिक्षकों को सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में पूरे मार्क्स देने का निर्देश दिया था। 

JUL 03, 2022 13:14 IST

CBSE Board Result 2022 Live - परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमि शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। यहां आपको रिजल्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल को गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया है। इससे साफ होता है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 

JUL 03, 2022 12:47 IST

CBSE Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 03, 2022 12:31 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों के संबंधित स्कूल में ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे। ध्यान रहे एडमिशन होने के बाद छात्रों को स्कूल व विश्वविद्यालय द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध कराने के लिए समय दिया जाता है। 

JUL 03, 2022 12:15 IST

Sarkari Result 2022 Live - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUL 03, 2022 12:13 IST

CBSE Board 10th Result 2022 - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए लिंक पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

indiaresults.com

JUL 03, 2022 12:12 IST

CBSE Board Result 2022 Live - कल जारी हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।