IOB LBO Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOB LBO Admit Card 2026) खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IOB LBO Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम की डेट
बता दें आईओबी के एलबीओ के पदों पर भर्ती परीक्षा 29 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IOB LBO Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले iob.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IOB LBO Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IOB LBO Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
Indian Overseas Bank LBO Admit Card: ए़डमिट कार्ड अनिवार्य
इंडियन ओवरसीज बैंक के एलबीओ की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
IOB LBO Exam Pattern: 200 मार्क्स के कुल 140 सवाल
यहां एग्जाम पैटर्न की बात करें तो कुल 200 मार्क्स के 140 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन और इंग्लिश नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
