CBSE Term 2 Result 2022: रिजल्ट से पहले CBSE ने लॉन्च किया परीक्षा संगम पोर्टल, छात्रों को होंगे ये फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 02:32 PM IST

CBSE Term 2 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च कर दिया है, यहां आप रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसे गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया है। इससे साफ होता है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CBSE Term 2 Result 2022: रिजल्ट से पहले CBSE ने लॉन्च किया परीक्षा संगम पोर्टल, छात्रों को होंगे ये फायदे

CBSE Term 2 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE जल्द ही कक्षा 10वींं और कक्षा 12वीं के टर्म 2 के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इससे पहले सीबीएसई ने रिजल्ट को लेकर छात्रों की मुश्किलें दूर करने के लिए एक नया पोर्टल ‘परीक्षा संगम’ लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट व अन्य खबरों के बारे में इसी पोर्टल पर सूचित किया जाएगा।

इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद अब छात्रों को अलग अलग वेबसाइटों पर भटकने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा।

क्यों फायदेमंद साबित होगा ये पोर्टल?

छात्रों को बता दें कि सीबीएसई द्वारा लॉन्च परीक्षा संगम पोर्ट के 3 भाग हैं। जिसके पहला भाग स्कूल का है जिसे गंगा नाम दिया गया है। वहीं दूसरा भाग क्षेत्रीय कार्यालय है जिसे यमुना नाम दिया गया है। इसके साथ ही आखिरी और तीसरा भाग प्रधान कार्यालय है जिसे सरस्वती के नाम से जाना गया है। स्कूल सेक्शन में, परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसै सिलेबस व सर्कुलर आदि उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इस पोर्टल के माध्यन से डायरेक्ट डिजिलॉकर वेबसाइट को भी एक्सेस किया जा सकता है। - ये है सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल का डायरेक्ट लिंक



Read More- जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, हो जाएं तैयार

कब जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट
 
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं टर्म 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि फिलहाल बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सीबीएसई जुलाई के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी कर सकता है।



एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लिंक से जुड़े रहें रिजल्ट से संंबधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

End of Article