BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: जारी हो गए बीपीएससी 67वीं सीसीई प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 07:01 AM IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने आखिरकार उन सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिन्होंने बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। इस एडमिट कार्ड को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: जारी हो गए बीपीएससी 67वीं सीसीई प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Public Service Commission (BPSC) 67th Combined Competitive Examination (Preliminary) re-examination or BPSC 67th CCE Re-Exam Admit Card जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) री-एग्जाम एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं। (BPSC 67th CCE Pre Re- Exam Admit Card Notice)
  • यहां आपको होमपेज पर ही संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • फिर BTEUP Even Sem Results 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पूछे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आपका BTE UP 2nd sem / 4th sem या कोई अन्य सम सेमेस्टर परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

एक रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद है कि 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे।

30 सितंबर को आयोजित होगी परीक्षा

बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा जो पहले 21 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, अब 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। चूंकि परीक्षा दो तिथियों में आयोजित की जा रही है, बीपीएससी इक्विपरसेंटाइल इक्वेटिंग तकनीक (Equipercentile Equating Technique) के आधार पर बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 जारी करेगा।

End of Article