एजुकेशन

AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, यहां देखें आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और प्रोसेस

AIBE 22 Registration 2026: बार काउंसिल द्वारा AIBE 22 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। वकालत के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं।

Image

AIBE 22 Registration 2026 (Photo - AI)

oday School Closed: यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का कहर, जानें आज 19 अगस्त को कहां-कहां स्कूल बंद?

AIBE 22 Registration 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा AIBE 22 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी, बुधवार 19 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। एआईबीई 22 परीक्षा में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, प्रोसेस और इसका पूरा शेड्यूल आवेदकों की सुविधा में डिटेल्स में नीचे दिया गया है।

क्यों आयोजित की जाती है?

बार काउंसिल द्वारा साल में दो बार एआईबीई परीक्षा का आयोजन उन लॉ कर चुके युवाओं के लिए किया जाता है तो वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्राप्त करना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से वह कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • स्टेट बार काउंसिल नामांकन प्रमाण पत्र
  • एलएलबी डिग्री या उसकी मार्कशीट
  • फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पेन कार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र

ऊपर दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान अपलोड करनी होगी।

AIBE 22 का पूरा शेड्यूल क्या है

बार काउंसिल द्वारा AIBE 22 के लिए आवेदन से लेकर परीक्षा की डेट का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

AIBE 22 के लिए पंजीकरण शुरू होने की
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट19 अगस्त, 2026
आवेदन की लास्ट डेट27 अक्टूबर 2026
फीस भरने की लास्ट डेट28 अक्टूबर 2026
आवेनद में बदलाव की डेट28 अक्टूबर 2026
आवेदन में बदलाव की लास्ट डेट30 अक्टूबर 2026
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डेट14 नवंबर 2026
एआईबीई 22 एग्जाम डेट29 नवंबर 2026

कैसे करें एआईबीई 22 के लिए आवेदन

  1. एआईबीई 22 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए AIBE 22 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगिन करें और आवेदन शुरू करें।
  5. अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को चेक करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कितना है एआईबीई 22 के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क को श्रेणी के आधार पर तय किया गया है, जो इस प्रकार है -

जनरल और ओबीसी श्रेणी3560 रुपये
एससी और एसटी श्रेणी2560 रुपये
विकलांग उम्मीदवार2500 रुपये

कब जारी होगा परीक्षा का रिजल्ट

जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के 3 से 4 दिन बाद आंसर की जारी की जाएगी और आपत्ति प्राप्त की जाएगी। ऑब्जेक्शन प्राप्त करने के बाद कमेटी द्वारा उसकी समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और नतीजों के साथ फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें कि आंसर की उम्मीदवारों को संभावित अंकों की गणना का मौका देती है।

एआईबीई परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए

एआईबीई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार 5 प्रतिशत अंकों में छूट दी गई है। इसका अर्थ है कि इन श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article