एजुकेशन

RUHS Vacancy 2026: राजस्थान में मेडिकल वालों के लिए नई भर्ती, 600 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

RUHS Vacancy 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर की 600 रिक्तियां निकाली गई हैं। इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जारी किया है।

Image

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज भर्ती

RUHS Vacancy 2026: नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल फील्ड के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर की 600 रिक्तियां निकाली गई हैं। इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जारी किया है। अभ्यर्थी तय शेड्यूल के मुताबिक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल ऑफिसर की इस वैकेंसी में आवेदन का लिंक RUHS पर ओपन किया जाएगा। फिल्हाल इस भर्ती का केवल आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट RUHS Official Website पर चलेगी। इसके लिए एमबीबीएस डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) का रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

कुल कितने पदों पर भर्ती

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर की 600 रिक्तियां निकाली गई हैं। जनरल कैटेगरी के लिए 216 पद ळैं। 126 पद पिछड़ा वर्ग के लिए हैं। इसी तरह अन्य कैटेगिरी के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन अगले महीने 14 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत विज्ञापन 14 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिसमें सैलरी, उम्र, योग्यता संबंधित अन्य नियमों की जानकारी उपलब्ध होगी। लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। संक्षिप्त अधिसूचना में इन दोनों की जानकारी ही दी गई है।

आयु सीमा

राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी जाएगी, जिसमें अभ्यार्थियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, इसके अलावा आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article