Today School Closed 19 August: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01 से लेकर 08 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट पर है।
यूपी में कहां कहां स्कूल बंद
कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश को लेकर दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी फतेहपुर ने भारी बारिश को लेकर जनपद फतेहपुर में भी अवकाश घोषित होना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बच्चे सुरक्षित रह सके। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01 से लेकर 08 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा।

प्रयागराज और कौशांबी के लिए आदेश
उत्तराखंड में स्कूल बंद
उत्तराखंड में बारिश का सितम जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 19 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 अगस्त बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने आज देहरादून में स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
