AIBE 19th Result 2024: एआईबीई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एआईबीई 19वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
AIBE 19th Result 2024: कब आएगा एआईबीई रिजल्ट?
ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 28 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एआईबीई 19वीं रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download AIBE 19th Result 2024
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एआईबीई 19वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 19th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एआईबीई 19वीं पासिंग मार्क्स की बात करें तो परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
