शहर

अमरोहा के दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद; गंदे पानी से बीमारी का खतरा भी बढ़ा

गांवों में लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण बच्चों और बड़ों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

Image

अमरोहा में बाढ़ जैसे हालात (फोटो- टाइम्स नेटवर्क)

Amroha Flood: अमरोहा जिले में लगातार बारिश और जलभराव के चलते दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गांवों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैकड़ों बीघा सब्जी और गन्ने की फसल पानी में डूबकर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। जलभराव के कारण पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर चारा उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे जिलों से पशुओं के लिए चारा मंगाना पड़ रहा है। इससे पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ा

गांवों में लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण बच्चों और बड़ों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई रास्ते पानी में डूबे हुए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई है।

जलनिकासी के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए

उनका आरोप है कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद राहत और जलनिकासी के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी, स्वास्थ्य शिविर, साफ पानी और पशु चारे की व्यवस्था कराने के साथ ही फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो फसलों के साथ-साथ पशुधन और लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

किस तरह की बीमारियों का खतरा

  • दूषित स्रोत: सीवेज का गंदा पानी या रसायन पेयजल स्रोतों में मिलने से पानी दूषित हो जाता है।
  • हानिकारक जीवाणु: दूषित पानी में हैजा, टाइफाइड और पीलिया फैलाने वाले बैक्टीरिया व वायरस पनपते हैं।
  • दूषित पानी का सेवन: ऐसा असुरक्षित पानी पीने या उससे बना खाना खाने से संक्रमण शरीर में प्रवेश कर जाता है।
  • मच्छरों का पनपना: गड्ढों में रुके गंदे पानी में मच्छर पैदा होते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल