NIC STA Recruitment 2026: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (NIC) में वैज्ञानिक और टेक्निकल असिस्टेंट ए पदों पर कई रिक्तियां निकाली गई है। यह भर्ती मुख्य तौर पर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है। इस भर्ती की सबसे खास बात है कि उम्मीदवारों की नियुक्ति गेट के स्कोर पर होगी। अगर आप भी नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर द्वारा निकाली गई भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन प्रक्रिया क्या और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
एनआईसी एसटीए भर्ती के लिए पदों का विवरण
| साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी) | 300 |
| साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिक्शन इंजीनियरिंग) | 26 |
| साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए (डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) | 50 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SBI Junior Associate Recruitment 2026: 1538 जूनियर एसोसिएट के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
कौन कर सकता है आवेदन
- साइंटिस्ट/टेक्निकल असिस्टेंट ए पदों के लिए संबंधित विषय में बीई, बीटेक, एमएससी, एमएस, एमसीए और एमटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- 2024, 2025, 2026 गेट स्कोर वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस
बता दें भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। गेट 2024, 2025 और 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के स्कोर के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (NIC) में वैज्ञानिक और टेक्निकल असिस्टेंट ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 30 दिन का समय बाकी है। बता दें कि उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं।
| आवेदन शुरू होने की डेट | 1 सितंबर 2026 (सुबह 10 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 (शाम 5.30 बजे) |
क्या है आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य तय किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार recruitment.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NIC SAT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
कितने मिलेगा वेतन
वैज्ञानिक/टेक्निकल असिस्टेंट ए पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें पे कमीशन के लेवल 6 के आधार पर वेतन 35,400 से 1,12,400 रुपये का दिया जाएगा।
