एजुकेशन

Today School Closed: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, 1 से 8 तक स्कूल बंद रखने के आदेश

Today School Closed due to heavy rain: भारी बारिश और खराब मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इटावा, महोबा, सीतापुर समेत कई जिलों में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

Image

बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

Today School Closed due to heavy rain: भारी बारिश और खराब मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इटावा, महोबा, सीतापुर समेत कई जिलों में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी है कि वे अपने जिले के प्रशासन की ओर से जारी ताजा आदेश जरूर चेक करें। अब जानते हैं, किन-किन जिलों में स्कूल बंद हैं और कब तक रहेंगे।

इटावा में स्कूल बंद

जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 अगस्त 2026 को जनपद में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने खराब मौसम और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। भारी बारिश और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

सीतापुर में स्कूल बंद

भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सीतापुर के निर्देश पर बीएसए सीतापुर ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा।

महोबा में स्कूल बंद

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। महोबा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें और जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें। बारिश के दौरान नदियों, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास बिल्कुल न जाएं। मौसम से जुड़ी प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी पर नजर रखें। बच्चों को विशेष रूप से सुरक्षित रखें और स्कूल बंद होने की स्थिति में उन्हें घर पर ही रखें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और पानी भरी सड़कों पर विशेष सावधानी बरतें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article