एजुकेशन

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका

UP Anganwadi Bharti 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है।

Image

यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार बतौर आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबलाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। सभी जिलों में पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि अलग अलग है। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 — जरूरी डिटेल

पद का नाम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (कार्यकर्त्री)

कुल वैकेंसी: तस्वीर में दिए गए 9 जिलों में 1,221 पद

आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

कौन कर सकता है आवेदन: केवल महिला अभ्यर्थी

निवास की शर्त: अभ्यर्थी उसी गांव/वार्ड/न्याय पंचायत की निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है।

आयु में छूट: यूपी सरकार के आंगनवाड़ी भर्ती नियमों के अनुसार।

जिला-wise वैकेंसी और आखिरी तारीख

बांदा: 122 पद — अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026

आजमगढ़: 66 पद — अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026

चित्रकूट: 23 पद — अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026

झांसी: 223 पद — अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

मुजफ्फरनगर: 146 पद — अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026

महराजगंज: 164 पद — अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026

इटावा: 102 पद — अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026

बरेली: 174 पद — अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026

सोनभद्र: 201 पद — अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। योग्यता के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article