IP University Launches Online UG Course: बीते कुछ सालों से दुनिया ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्किल्स डेवलपमेंट हो या हायर एजुकेशन, समय के साथ कई विश्वविद्यालयों द्वारा इन सब में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP University) ने भी ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा और अपने दो नए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम—BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स) लॉन्च किए हैं।
यूनिवर्सिटी के द्वारका स्थित कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में वाइस चांसलर पद्मश्री प्रोफसर (डॉ.) महेश वर्मा ने इन दोनों कोर्स के लिए आधिकारिक एडमिशन ब्रोशर भी जारी कर दिया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य अपनी पारंपरिक क्लासरूम शिक्षा से आगे बढ़कर दूर-दराज के छात्रों तक हाई क्वालिटी एजुकेशन की पहुंच को आसान बनाना है। मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ऑनलाइन कोर्स में पहले बैच की शुरुआत 15 सितंबर से होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET 2026 Final Answer Key: यूपीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें चेक
कोर्स स्ट्रक्चर, फीस और प्रमुख नियम
यूनिवर्सिटी के 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' द्वारा संचालित बीबीए और बीकॉम दोनों कोर्स रेगुलर कोर्स की तरह तीन-वर्षीय होंगे। इन अंडरग्रेजुएट कोर्स में छात्रों की सुविधा के लिए फीस और अन्य जानकारी इस प्रकार है।
कोर्स की फीस दोनों प्रोग्राम की फीस 15,000 रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है।
| कोर्स की फीस | दोनों प्रोग्राम की फीस 15,000 रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है। |
| NEP 2020 और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम | राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत इन कोर्स में 'मल्टीपल एंट्री और एग्जिट' की सुविधा दी गई है। इससे छात्र अपनी आवश्यकतानुसार पढ़ाई के दौरान ब्रेक ले सकते हैं या सर्टिफिकेट/डिप्लोमा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। |
| लर्निंग प्लेटफॉर्म | यह कोर्स SWAYAM-इनेबल्ड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पर चलेंगे, जिसमें IIT मद्रास के साथ सहयोग का भी लाभ मिलेगा। |
| अकादमिक सहायता | छात्रों को रिकॉर्डेड लेक्चर्स, डिजिटल स्टडी मटीरियल, ई-कंटेंट और मेंटरिंग सपोर्ट के साथ-साथ फैकल्टी से सीधे जुड़ने के लिए हर हफ्ते लाइव इंटरैक्टिव सेशन दिए जाएंगे। |
यूजी के बाद अब ऑनलाइन पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी
आईपी यूनिवर्सिटी BBA और B.Com के सफल शुभारंभ के बाद जल्द ही ऑनलाइन मोड में तीन पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन MCA (मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन), MA (मास कम्युनिकेशन) और हेल्थ केयर मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की जाएगी।
वर्किंग उम्मीदवारों के लिए लाभकारी
ऑनलाइन बीबीए और बी.कॉम की डिग्री उन छात्रों या वर्किंग युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो नियमित कॉलेज गए बिना अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करना चाहते हैं। साथ ही बता दें कि UGC और DEB (डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो) के नियमों के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन मोड में हासिल की गई डिग्री को रेगुलर डिग्री के समकक्ष ही माना जाता है।
कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन
आईपी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन बीबीए और बीकॉम कोर्स करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIC STA Recruitment 2026: एनआईसी में 376 साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती, गेट स्कोर पर होगा सिलेक्शन
कैसे करे आवेदन
- कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ipucdoeadm.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Online BBA BCom Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' का लिंक नजर आएगा।
- यहां ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके उसकी प्रिंट कॉपी निकालें।
क्या है आवेदन शुल्क
दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। उम्मीदवारों को इसका भुगतान ऑनलाइन यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग माध्यम से कर सकते हैं।
