टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'मैं कार्यकर्ता नहीं...'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रिया अहीर एंट्री ले सकती हैं और इस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। रिया ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है और शो में आने की वजह बताई है।

Image

rhiya ahir in bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू होने में चंद दिन बचे हैं। मेकर्स की तरफ से शो के पहले कंटेस्टेंट्स का चेहरा रिवील कर दिया है। इस शो में रिया अहीर (Rhiya Ahir) और लव कौर (Love Kaur) में से कोई एक कलाकार एंट्री ले सकता है और इसका फैसला फैंस अपने वोट के आधार पर करेंगे। शो में रिया को बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। वह लगातार फैंस से वोट की अपील कर रही हैं, लेकिन इस बीच वह काफी ट्रोल हो रही हैं। लोगों का मानना है कि वह छात्र प्रोटेस्ट का चेहरा बनने के बाद बिग बॉस में कैसे आ सकती हैं? अब रिया ने सामने आकर ट्रोलिंग का जवाब दिया है। 'मर्डर मार दे सड़क पर...', हत्या से 2 घंटे पहले Ankit Baliyan ने पोस्ट किया था ये वीडियो, फैंस की नम हुईं आंखें

    रिया अहीर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    रिया अहीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैन का एक कमेंट दिखाया है, जो रिया के सपोर्ट में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा गया था। इस कमेंट को पढ़ते हुए रिया ने ट्रोलर्स को अपने शब्दों में जवाब दिया था। कमेंट में लिखा था, 'वह एक कार्यकर्ता नहीं है। यह उसका पेशा या उसकी नौकरी नहीं है। उसने एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, वह वायरल हो गया, और अचानक लोगों ने उससे एक्टिविस्ट की उम्मीद करनी शुरू कर दी जैसे कि यह उसका करियर हो। ऐसा नहीं है। वह पेशे से एक अभिनेता, मॉडल है।' लॉकअप 2 में किस प्लान के साथ आए थे गौरव खन्ना? Akanksha Chamola ने फाइनली बताई सच्चाई (Exclusive)

      रिया के फैन का कमेंट

      इस कमेंट में आगे लिखा, 'अगर उसे भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक में भाग लेने का अवसर मिला, तो वह भला उसे क्यों छोड़ेगी? उसे अपना करियर बनाना है और अपनी खुद की रोजी-रोटी कमानी है। इसलिए कृपया उस पर निर्भर रहना बंद करें और उससे हर मुद्दे को आगे बढ़ाने की उम्मीद न करें, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने एक बार अपनी आवाज उठाने का फैसला किया था। अगर सक्रियता कुछ ऐसी चीज है जिसके बारे में आप इतनी दृढ़ता से महसूस करते हैं, तो खुद विरोध प्रदर्शनों में जाएं, भाग लें और काम खुद करें, बजाय इसके कि आप किसी और पर निर्भर रहें। उसने वही किया जो उसे उस समय सही लगा। अब शायद आपकी बारी है।'

      रिया को मिला फैंस का सपोर्ट

      रिया अहीर ने इस पोस्ट के साथ बताया है कि वह ट्रोलर्स को इसलिए जवाब दे रही हैं क्योंकि कुछ लोग सच में जानना चाहते हैं कि वह बिग बॉस में क्यों आ रही हैं? हालांकि, रिया को इस वीडियो को कमेंट बॉक्स में ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फैंस का कहना है कि रिया को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article