Chandigarh University MMS: देखिए आरोपी छात्रा का कबूलनामा, बोली- वीडियो बनाकर भेजे शिमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 12:24 PM IST

Chandigarh University MMS Leak: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वायरल वीडियो मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। मोहाली पुलिस अब यूनिवर्सिटी में जांच के लिए पहुंची है।

Chandigarh University Girl Students MMS Leak News: Mohali में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा पर 60 लड़कियों का नहाते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने का आरोप है। कथित तौर पर घटना के बाद हॉस्टल की 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की है। हालांकि Chandigarh University के DSW (Department of Students Welfare) ने इस घटना से इन्कार करते हुए कहा कि 'आरोपी लड़की ने खुद का वीडियो बनाया, दूसरो का नहीं और किसी ने भी सुसाइड की कोशिश नहीं की।' वहीं पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी बोलीं- कोई एमएमएस नहीं बना और किसी लड़की ने सुसाइड नहीं किया। वहीं यूनिवर्सिटी का दावा है कि आरोपी लड़की ने केवल अपने ही वीडियो बनाए थे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि लड़की ने खुद के वीडियो बनाए और किसी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की।

लड़की को वॉर्डन की फटकार

लेकिन इस बीच कहा जा रहा है कि जिन लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए उनमें से एक ने सुसाइड की कोशिश की जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन का दावा है कि लड़की बेहोश हो गई थी जिसे अस्पताल ले जाया गया था।  इस बीच एक वीडियो और सामने आया है जिसमें महिला वॉर्डन आरोपी लड़की को फटकार लगा रही है। दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं-

वॉर्डन: पोस्टर बनवाएं इसके, बेशर्म कहीं की। किसने बोला तुझे वीडियो बनाने का? अपॉलॉजी लेटर देदे मुझे, बोर्ड बनेगी तुझे सस्पेंड करेंगे। सर के पास भेज देंगे तुझे। क्यों क्या ? मारूंगी एक। कितना गंदा कितना घिनौना काम कर रही है तू।  इनकी क्या इज्जत नहीं है किसी की ?  फिर ? क्यों करती है किसके कहने पर करती है ?  तेरा बहुत बुरा हाल कर देंगे बाहर। वहां DSW सब उगलवा लेंगे तेरे मुंह से।  किसने बोला तुझे वीडियो बनाने का ?

लड़की- एक लड़का है उसने बोला था 

महिला वॉर्डन- कौन लड़का है कहां का है वो ?

लड़की- शिमला का है मैम
 
महिला वॉर्डन-  तू जानती है तभी तो वीडियो भेजती है उसको शिमला का है। तू कहां की है? तेरा पुराना दोस्त होगा वो तभी तो तू उसको वीडियो भेजती है। तुझे उसका क्या डर कि तू इन लोगों की इज्जत उछाल रही है? यहां पढ़ता है वो ? 

लड़की- हां (इसके बाद लड़की चुप हो जाती है)
महिला वॉर्डन- क्यों भेजती है उसको इनकी वीडियो बनाकर, क्यों भेजती है ? तू बनाती क्यों है ? तेरे से उस लड़के के नंबर भी लेंगे। उसके घर भी बात करेंगे और तेरे घर भी। इसके लिए एक बोर्ड बनेगा।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक लड़की ने अपनी साथी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए और उसे अपने दोस्त को भेज दिया। जिसने सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल कर दिए। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुए तो देर रात को यूनिवर्सिटी में जोरदार बवाल हो गया। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐसे में रात को मौके पर पुलिस पहुंची। देर रात ये अफवाह भी फैली कि आरोपी लड़की ने सुसाइड की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सुसाइड की कोशिश से इनकार किया है 

End of Article