क्राइम

फांसी से बच गई पतिव्रता शालू! आज हो जाएगी कैद से आजाद, पति ही था 'कुकर्मी' पुलिस ने भी मान ली 'गलती'

Kanpur Crime News: कानपुर के दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आज शालू जेल से बेगुनाह साबित होकर बाहर आ जाएगी। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

Image

विनीत मिनोचा हत्याकांड में आज जेल से रिहा हो जाएगी शालू (AI Photo, Newsroom Verified)

Kanpur Crime News: कलयुग में कानपुर की शालू जैसी बहू-पत्नी की चाह हर किसी को रहती है, लेकिन शालू के साथ जो उसके पति ने किया, उसे तो कोई सोच भी नहीं सकता था। जिस पति पर शालू जान छिड़कती थी, वही सुब्रत उसकी फांसी का इंतजाम करवा गया। वो तो भला हो उस पुलिस अधिकारी का, जिसने विनीत मिनोचा (Vineet Minocha) के मर्डर केस की शुरुआती कहानी पर संदेह किया। अगर यह संदेह पैदा न होता तो पुलिस को शायद ही उसकी गलती का अहसास होता और शालू को कम से कम उम्रकैद या फिर फांसी की सजा हो जाती।

पति ही था 'कुकर्मी'

दरअसल शालू का गुनाह इतना है कि वो पतिव्रता थी, जिसके कारण जब सुसर विनोत मिनोचा की हत्या हुई और पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे लग गया कि इस हत्या में उसके पति सुब्रत का हाथ है। हत्या करने वाला नौकर विशाल ने भी शालू का नाम ले लिया। शालू ये नहीं कह सकी कि उसकी हत्या में कोई भूमिका नहीं है। शालू ने जुर्म भी कबूल कर लिया, क्योंकि वो अपने पति सुब्रत को बचाना चाहती थी। पुलिस शालू, विशाल और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार करके चली गई।

जब पुलिस को हुआ गलती का अहसास

विनीत मिनोचा मर्डर केस में जब पुलिस कस्टडी में विशाल और राजकिशोर से पूछताछ की तो उसे गलती का अहसास होने लगा। पूछताछ में जो निकला उससे ये आशंका हो गई कि शालू, अपने सुसर की हत्या में शामिल नहीं है। शालू के परिजन भी कह रहे थे कि पता नहीं शालू क्यों हत्या का जुर्म अपने सिर पर ले रही है, जबकि वो तो कुछ जानती भी नहीं है। पुलिस इसके बाद शालू को छोड़ सुब्रत की ओर मुड़ी, जैसी ही जांच आगे बढ़ी, सुब्रत असली कातिल निकल आया। सुब्रत अपना गुनाह सबके सामने कबूल चूका है।

आज रिहा हो जाएगी शालू

शालू आज जेल की सलाखों से बाहर आ जाएगी। पुलिस ने शालू को लेकर अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। सुब्रत भी कह चुका है कि उसने ही पिता की हत्या करवाई है और शालू को हत्या के बारे में कुछ नहीं पता था, सारा प्लान उसका था। शालू को भी उसी ने फंसवाया था।

ससुराल नहीं मायके जाएगी शालू

शालू आज जब जेल से बाहर आएगी तो वो कानपुर में अपनी ससुराल रतन आर्बिट स्थित अपने फ्लैट पर नहीं जाएगी, उसका बेटा शालू के मायके ठाकुरगंज में अपने नाना-नानी के पास रह रहा है, वहीं शालू भी जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article