Murder Mystery: क्राइम की एक ऐसी कहानी, जिसने पुलिस से लेकर उन सैकड़ों छात्रों को हैरान कर दिया, जो इस मास्टर साहब से पढ़े थे। मास्टर साहब का नाम संडेला वीरन्ना है, हैदराबाद के रहने वाले हैं। मास्टर साहब कोई ऐसे-वैसे मास्टर नहीं थे, राज्य सरकार से बेस्ट टीचर का खिताब जीत चुके थे। दर्जनों छात्र उनके शिष्य रह चुके थे। छात्रों को अच्छा-अच्छा ज्ञाने देने वाले मास्टर साहब जब बूढ़े हुए तो उनका एक राज सामने आ गया। जब रिटायर होकर, पत्नी के साथ आराम की जिंदगी बिता रहे थे, तभी एक दिन उनके घर पुलिस आ धमकी।
1983 में हत्या 1984 से फरार
पुलिस जब मास्टर साहब को गिरफ्तार कर ले गई, तब दुनिया को पता चला की मास्टर साहब, टीचर की दुनिया में आने से पहले अपराध की दुनिया में थे, एक कत्ल कर चुके थे और इतना ही नहीं उम्रकैद की सजा भी हो गई थी। मास्टर साहब ने 1983 में हत्या की थी, 1983 में ही ये पैरोल पर बाहर आ गए। पैरोल खत्म होने के बाद सरेंडर नहीं हुए, अपने आप को पुलिस की नजरों से गायब हुए और नई जिंदगी की शुरुआत की।
जब कातिल बना मास्टर
पढ़ाई के बाद संडेला वीरन्ना मास्टर बन गए। आराम से नौकरी की। बच्चों को इस कदर मेहनत से पढ़ाया कि 2004 में खुद सरकार की ओर से बेस्ट शिक्षक का अवार्ड मिला। फिर 2013 में रिटायर कर गए। रिटायरमेंट के बाद भी कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन अचानक से 2024 में तेलंगाना की स्पेशल टास्ट फोर्स मास्टर साहब के घर आ धमकी। पुलिस ने कहा कि जी आप तो कातिल है, 40 साल से फरार हैं आपको गिरफ्तार करने आए हैं। पुलिस के इस खुलासे के बाद सब हैरान रह गए। पत्नी ने विरोध किया, लेकिन पुलिस संडेला वीरन्ना को उठा ले गई।
पति को छुड़ाने पत्नी पहुंची हाईकोर्ट
मास्टर साहब जब जेल चले गए। मास्टर साहब की उम्र 73 साल की हो चुकी है, जीवन के इस आखिरी पड़ाव में मास्टर साहब की न तो सेहत अच्छी रहती है न ही जेल में उनकी देखभाल घर की तरह हो सकती है। पत्नी इसी कोशिश में है कि किसी तरह से मास्टर साहब बाहर आ जाएं, लेकिन पहले निचली अदालत ने रिहाई की अपील खारिज कर दी और फिर हाईकोर्ट ने। कोर्ट ने यही कहा कि पहले भी ये पैरोल पर निकलने के बाद भाग चुके हैं, अब पैरोल नहीं मिलगी। 2024 से मास्टर संडेला वीरन्ना जेल में हैं, पत्नी कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रही है।
