क्राइम

Rajasthan 6 Death: उदयपुर के एक ही परिवार में 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मिली लाश, मर्डर या सुसाइड?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 21, 2022, 01:52 PM IST

rajasthan crime news:उदयपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की डेड बॉडी मिली है, घटना के बाद हड़कंप मचा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL

राजस्थान के उदयपुर जिले से 6 मौतों का मामला सामने आया है, एक साथ छह लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई, बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, किन परिस्थितियों में ये मौतें हुई हैं, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है, मामले की जांच की जा रही है।

ये घटना उदयपुर जिले की गोगुंदा तहसील में सामने आई है इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तो जिला प्रशासन भी इस घटना की तह में जाने की कवायद में जुटा है। माता-पिता और चार बच्चों की लाशें जिस हालात में मिली उसे देखकर लोग सकते हैं, इसमें 4 बच्चे भी हैं,जिसने भी इस दर्दनाक घटना को देखा वो अपने आंसू नहीं रोक पाया।

मृतकों में सबसे छोटा बच्चा गंगाराम महज 4 महीने का

मरने वालों की पहचान प्रकाश,उसकी पत्नी दुर्गा और चार बच्चे गणेश, पुष्कर, रोशन और गंगाराम के रूप में हुई है जिसमें से सबसे छोटा बच्चा गंगाराम महज 4 महीने का है उसकी भी मौत हो गई है।

ये घटना सुसाइड है या मर्डर?

उदयपुर की ये घटना यह आत्महत्या है या मर्डर इस बारे में जांच की जा रही है, वहीं कहा जा रहा है कि ये सामूहिक आत्महत्या का मामला है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। घटनास्थल पर लोगों को भारी जमावड़ा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article