क्राइम

Shraddha Murder 2.0: यूपी के आजमगढ़ में भी सामने आया श्रद्धा मर्डर जैसा केस! कई टुकड़ों में मिली महिला की लाश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2022, 07:08 PM IST

Azamgarh woman body Chopped: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक महिला का कटा हुआ शव एक कुएं से बरामद किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक और चौंकाने वाली घटना में एक महिला का कटा हुआ शव एक कुएं से बरामद किया गया. घटना अहरौला के पश्चिम का पुरा गांव की है, जो दुर्वासा-गहाजी मार्ग पर स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं, महिला का सिर अभी भी लापता है।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने टीओआई के हवाले से कहा, 'उसकी पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद उम्र और उसके ठिकाने का विवरण स्पष्ट हो जाएगा।'

पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है

फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। यह कुआं पश्चिम का पुरा गांव से करीब 150 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर केवल एक अंडरगारमेंट पाया गया था। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया

मुंबई की 27 वर्षीय महिला शारदा वाकर की भीषण हत्या के एक दिन बाद आजमगढ़ की चौंकाने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर मुख्य आरोपी है। उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और उन्हें दिल्ली भर में विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। उसे महरौली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article