क्राइम

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के निशाने पर मुंबई की एक बड़ी फिल्मी हस्ती, खुफिया इंटेल के बाद अलर्ट पर महाराष्ट्र पुलिस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 11:13 AM IST

Lawrence Bishnoi News: बिश्नोई गैंग से जुड़े एक बड़े शूटर से हाल ही में हुई पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान लॉरेंस की इस प्लानिंग और साजिश के बारे में और भी कुछ बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Image

लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर मुंबई की एक बड़ी फिल्मी हस्ती।

Photo : BCCL

Lawrence Bishnoi News: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की साजिश के बारे में नया खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों इस गैंगस्टर को लेकर अहम इनपुट हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को मिले इंटेल इनपुट में यह बात सामने आई है कि मुंबई की एक बड़ी फिल्मी हस्ती लॉरेंस के निशाने पर है। जानकारी यह भी सामने आई है कि बिश्नोई ने इस नामचीन फिल्मी सितारे के लिए कुछ शहरों में अपने गुर्गों को एक्टिवेट किया है।

कुछ शहरों में अपने गुर्गों को एक्टिवेट किया

बिश्नोई गैंग से जुड़े एक बड़े शूटर से हाल ही में हुई पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान लॉरेंस की इस प्लानिंग और साजिश के बारे में और भी कुछ बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एजेंसियों ने इस खुफिया जानकारी को गृह मंत्रालय से साझा किया है। इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने मुंबई समेत महाराष्ट्र पुलिस को भी इस बारे में अलर्ट कर दिया है।

अभिनेता को अभी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

साथ ही उन दूसरे राज्यों को भी अलर्ट किया गया है जहां इन गुर्गों के एक्टिव होने की खुफिया जानकारी हाथ लगी है। जो अभिनेता गैंगस्टर के निशाने पर है उसे अभी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। बताया जा रहा है कि इस नए खुलासे के बाद मुंबई पुलिस अभिनेता की सुरक्षा की रिव्यू दोबार कर सकती है।

विदेशों में भी सक्रिय है लॉरेंस का नेटवर्क

रिपोर्टों के मुताबिक पंजाब की बठिंडा जेल में बंद देश बिश्नोई के गुर्गे ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारियों ने लॉरेंस के गुर्गे संपत नेहरा से पांच दिन तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में नेहरा ने बताया कि देश के हर राज्य में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 300 से 500 गुर्गे हैं जो उसके आदेश पर काम को अंजाम देते हैं। यही नहीं लॉरेंस का नेटवर्क विदेशों में भी फैला हुआ है। नेहरा ने बताया है कि लॉरेंस के कहने पर पाकिस्तान सहित विदेशों में 6 से ज्यादा हत्याएं भी हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article