क्राइम

Vijay Nagar Murder: सास से पूछा पता और फिर कमरे में जाकर रेत दिया पत्नी का गला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2023, 11:09 PM IST

Vijay Nagar Murder: पुलिस के मुताबिक, नरेश कश्यप की शादी वंशिका (22) से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जिसके चलते दोनों में अक्सर तीखी नोकझोंक होती रहती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात ससुराल पहुंचे नरेश ने अपनी सास से वंशिका के बारे में पूछा और इसके बाद अपनी पत्नी को घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में ले जाकर उसका गला रेत दिया।

Image

पति ने की पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Vijay Nagar Murder: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना इलाके में अपनी ससुराल में जन्मदिन की पार्टी में गए एक व्यक्ति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सास से पूछा पता

पुलिस के मुताबिक, नरेश कश्यप की शादी वंशिका (22) से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जिसके चलते दोनों में अक्सर तीखी नोकझोंक होती रहती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात ससुराल पहुंचे नरेश ने अपनी सास से वंशिका के बारे में पूछा और इसके बाद अपनी पत्नी को घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में ले जाकर उसका गला रेत दिया और दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

मामला दर्ज

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंशु जैन ने बताया कि इस संबंध में नरेश के खिलाफ विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि जब वंशिका जन्मदिन पार्टी में वापस नहीं आई तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने कहा कि परिजन ऊपर पहुंचे और दरवाजा खोला तो वंशिका फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी और वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी नरेश कश्यप को शनिवार को विजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Article